{"_id":"65c7f339d29ce718be028064","slug":"till-now-153-lakh-acres-of-land-has-been-registered-on-the-portal-karnal-news-c-244-1-pnp1004-113484-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अब तक 1.53 लाख एकड़ भूमि का हुआ पोर्टल पर पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अब तक 1.53 लाख एकड़ भूमि का हुआ पोर्टल पर पंजीकरण
विज्ञापन
पानीपत। जिले भर के 13490 किसानों ने अपनी डेढ़ लाख एकड़ पर उगाई रबी की फसलों का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर करा तो लिया है लेकिन पटवारियों की हड़ताल की वजह से अब तक एक भी किसान की एक भी एकड़ फसल की गिरदावरी नहीं हो सकी है। जिससे किसानों को अपनी फसलों की सब्सिडी या मुआवजा मिलने से लेकर मंडी में फसल बेचने तक में परेशानी हो सकती है।
कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से सोमवार से पंजीकृत फसलों की भौतिक वेरिफिकेशन का काम शुरू कर दिया जाएगा। दूसरी ओर एक फरवरी से शुरू होने वाली ये गिरदावरी के अब तक 11 दिन निकल चुके हैं। हालांकि पटवारियों की हड़ताल अब समाप्त हो चुकी है। अब पटवारी सोमवार से काम शुरू करेंगे।
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले के 254073 एकड़ कृषि भूमि पर साढ़े 13 हजार किसानों ने अब तक 153356 एकड़ भूमि का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। ये करीबन 60.36 प्रतिशत बनता है। फिलहाल भी कृषि विभाग की ओर से किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ताकि उन्हें अपनी फसलों को सब्सिडी और मुआवजा मिलने के साथ मंडी में फसल बेचने में कोई पेरशानी न हो।
विज्ञापन
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसलों के पंजीकरण का भौतिक निरीक्षण पटवारियों को गिरदावरी के रूप में करना होता है। ये गिरदावरी साल में दो बार होती है। पहले चरण में रबी की फसलों के लिए एक फरवरी से 28 या 29 फरवरी तक और दूसरे चरण में खरीफ की फसलों पर पांच अगस्त से पांच सितंबर तक। इसके बाद सब्सिडी या मुआवजे के लिए पोर्टल और गिरदावरी का आंकड़े का मिलान किया जाता है। मिलान सही होने पर ही मुआवजा दिया जाता है।
वर्जन:
अब तक 60.36 प्रतिशत किसानों ने अपनी फसलों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवा लिया है। विभाग भी किसानों को लगातार जागरूक कर रहा है। सोमवार से इनकी भौतिक वैरिफिकेशन का काम शुरू किया जाएगा।
देवेंद्र कुहाड़, एसडीओ, कृषि विभाग
वर्जन
सरकार ने पटवारियों की मांग मान ली है। सोमवार से सभी पटवारी काम शुरू कर देंगे। जल्द ही गिरदावरी समेत अन्य कामों को निपटाया जाएगा।
मुकेश कुमार, प्रधान, पटवारी एसोसिएशन