फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three youths were injured by knife attack

Karnal News: तीन युवकों पर चाकू से वार कर किया जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 03:34 AM IST
विज्ञापन
Three youths were injured by knife attack
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रामनगर थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल प्रेमनगर के पास कुछ युवकों ने तीन दोस्तों पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से दो का इलाज नागरिक अस्पताल में और एक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
घायल 18 वर्षीय राहुल निवासी एकता कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि एक मई की दोपहर 2 से 3 बजे के बीच वह अपने दोस्तों नवीन और हिमांशु के साथ प्रेमनगर स्थित सरकारी स्कूल के पास खड़ा था। उसी दौरान वहां पहले से मौजूद भीड़ में से एक युवक ने आकर उनके दोस्त नवीन से पूछा, क्या तुम भी लड़ाई में हो? तभी उस युवक और उसके 3-4 साथियों ने तीनों पर चाकुओं से हमला कर दिया। 
विज्ञापन

हमलावरों ने पहले उस पर चाकू से वार किया और फिर उसके दोस्तों नवीन और हिमांशु को भी चाकू मारकर घायल कर दिया।
हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना के बाद तीनों युवकों ने परिजनों को सूचना दी और अस्पताल पहुंचे।
फिलहाल राहुल और नवीन का इलाज करनाल के नागरिक अस्पताल में चल रहा है, जबकि हिमांशु की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने राहुल के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed