फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three under construction buildings being built without map sealed

Karnal News: बिना मानचित्र बन रहे तीन निर्माणाधीन भवन सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Three under construction buildings being built without map sealed
दो भवनों का नक्शा पास नहीं था, एक भवन नक्शे के अनुरूप नहीं बनाया जा रहा था
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर में अवैध निर्माण रोकने के लिए बुधवार को अभियान चलाया गया। जिसमें भवन शाखा के प्रवर्तन दल ने कुंजपुरा रोड स्थित सचदेवा मार्केट में तीन अलग-अलग निर्माणाधीन भवनों को सील किया। इनमें दो भवनों के मालिकों द्वारा नक्शे पास नहीं करवाए गए थे, जबकि एक भवन मालिक नक्शे के अनुसार निर्माण नहीं करा रहा था।
नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अदिति शर्मा ने बताया कि निगरानी टीम शहर में भ्रमण पर रहती है। जो मानचित्र के अनुसार भवनों को बनाए जाने की स्थिति को देखते हैं। पता लगा था कि इन भवनों का नक्शा पास नहीं करवाया गया है। अनधिकृत निर्माण को रोकने के लिए निगम की ओर से संबंधित भवन के मालिकों को दो नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उनके द्वारा नोटिस का पालन नहीं किया गया। निर्माण कार्य चालू रखा, इसके बाद उक्त भवन को सील करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त ने बताया कि शांतिपूर्ण कार्रवाई सम्पन्न करने के लिए उप निगम आयुक्त अशोक कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। सील करने गई टीम में सहायक नगर योजनाकार संदीप राठी, भवन निरीक्षक विकास अरोड़ा व कनिष्ठ अभियंता प्रशांत राणा तथा टीम मौजूद रही। कार्रवाई के बाद कहा कि अनधिकृत निर्माण को लेकर नगर निगम सख्ती बरते हुए है, अवैध निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed