{"_id":"65e0ef15f126802494053628","slug":"three-real-sisters-missing-under-suspicious-circumstances-karnal-news-c-18-knl1008-337683-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: संदिग्ध परिस्थितियों में तीन सगी बहनें लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: संदिग्ध परिस्थितियों में तीन सगी बहनें लापता
Fri, 01 Mar 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 01 Mar 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज जेंसी
कुंजपुरा। बड़ा गांव से एक युवती सहित तीन सगी बहनों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस चाचा की शिकायत पर अपहरण की आशंका के तहत मामला दर्ज कर किया है।
पुलिस को दी शिकायत में बड़ा गांव निवासी सोनू ने बताया कि उसके बड़े भाई अशोक कुमार की तीन लड़कियां दिन के समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बड़ी लड़की की आयु 18 वर्ष, दूसरी की 16 व तीसरी लड़की की आयु 14 वर्ष है। तीन सगी बहनों के एक साथ लापता होने से गांव में सनसनी फैल गई। लापता बेटियों को काफी तलाश किया गया। उनका कोई सुराग नहीं मिला।
बताया जा रहा है कि बड़ी लड़की कॉलेज में पढ़ती थी। कुंजपुरा थाना प्रभारी सुनील कुमार की ओर से कॉलेज में पूछताछ करने पर पता चला कि बड़ी लड़की कॉलेज नहीं पहुंची थी। लड़कियों का पिता बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे है। इस संबंध में इंद्री डीएसपी सुभाष चंद्र का कहना है कि चाचा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़कियों की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।