फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three people duped Rs 16.84 lakh in the name of sending to America

Karnal News: अमेरिका भेजने के नाम पर तीन लोगों ने ठगे 16.84 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Three people duped Rs 16.84 lakh in the name of sending to America
करनाल। काछवा में भतीजे को अमेरिका भेजने के नाम पर तीन लोगों ने चाचा से 16.84 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित को अमेरिका के बजाए कजाखस्तान, तुर्की और इंडोनेशिया में भूखा प्यासा रखा गया। जहां उसे जान से मारने की धमकी दी। मुश्किल से पीड़ित स्वदेश लौट पाया। अब चाचा की शिकायत पर थाना सेक्टर 32-33 पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नरेश कुमार ने शिकायत में बताया कि उसने अपने भतीजे प्रिंस को अमेरिका भेजने के लिए मंगल सिंह मुल्तानी, गुरविंद्र सिंह देओल और सतीश पाल से संपर्क किया। उन्होंने प्रिंस को 32 लाख रुपये में अमेरिका भेजने का वादा किया। नरेश कुमार और प्रिंस ने छह अप्रैल 2023 को इन एजेंट को 6.84 लाख रुपये दिए लेकिन इसके बाद प्रिंस को कजाखस्तान भेज दिया गया। यहां से उसे तुर्की भेज दिया गया। तुर्की में प्रिंस को रहने, खाने की सुविधा नहीं दी। तुर्की एयरपोर्ट पर ही प्रिंस को 11 दिन तक भूखा प्यासा रहना पड़ा। इसके बाद उसे इंडोनेशिया भेज दिया गया।
विज्ञापन

फिर इन आरोपियों ने कहा कि अब उसे अमेरिका भेजने के लिए 10 लाख रुपये और देने होंगे। डर के कारण नरेश कुमार ने 10 लाख रुपये और दे दिए। इसके बाद न तो प्रिंस को अमेरिका भेजा गया और न ही ठगों ने रुपये लौटाए। जब नरेश कुमार ने रुपयों की मांग की तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दी। थाना सेक्टर 32-33 प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed