फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three people died in accidents

हादसों में तीन लोगों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Three people died in accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। तीन जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। संबंधित थाना पुलिस ने तीनों मामलों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन मामलों में दो लोगों की मौत जहां मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से हुई, वहीं एक चालक की जान बस-ट्राला की टक्कर से गई।
मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर
मूनक। पबाना हसनपुर के समीप पैदल जा रहे व्यक्ति को मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार जीजा व साला शाम के समय खाना खाकर लगभग नौ बजे के करीब पबाना हसनपुर से मूनक की तरफ पैदल जा रहे थे। पबाना हसनपुर से 300 मीटर दूर एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे टिंकू निवासी पबाना हसनपुर (26) के सिर में चोट लग गई। सोनू निवासी खेमावती, जिला जींद ने बताया कि वह अपने ससुराल पबाना हसनपुर में किसी काम से आया था। शाम को वह दोनों मूनक की तरफ घूमने निकल गए। एक बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। राहगीरों की सहायता से उसने टिंकू को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन

सड़क पार करते समय हुआ हादसा
इंद्री। गांव जनसरों बस अड्डे पर सड़क पार कर रहे 58 वर्षीय लक्ष्मण की मोटरसाइकिल की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे कृष्ण की शिकायत पर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जनेसरो निवासी कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जनेसरो बस अड्डे पर उसके पिता लक्ष्मण की दुकान है। दोपहर के समय वह अपने पिता के साथ दुकान पर जा रहा था। तभी सड़क पार करते समय उसके पिता को इंद्री की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। लक्ष्मण को घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बस-ट्राले की टक्कर से गई जान
करनाल। बस और ट्राले की टक्कर में बस चालक की जान चली गई। बिहार के सीतामड़ी जिला निवासी सुबोध राय ने बताया कि वह वीआईपी बस सर्विस मुजफ्फरपुर (बिहार) में ड्राइवर है। उसके साथ दूसरा ड्राइवर अवधेश सिंह चौहान, निवासी मझोला, शाहजहांपुर, यूपी व सहायक रोहित निवासी हाजीपुर, वैशाली राज्य बिहार भी कार्य करते थे। चार जून की रात वह मुजफ्फरपुर से अंबाला के लिए सवारियां लेकर चला था। 13 जून करीब डेढ़ बजे वह सवारियों को अंबाला छोड़कर वापस जा रहा था। वह खाना खाकर बस में सो गया, अवधेश चौहान बस चला रहा था। जब वे मधुबन, अर्पणा अस्पताल के समीप पहुंचे, उनकी बस आगे चल रहे ट्राले से टकरा गई, जिसमें अवधेश चौहान की मौत हो गई और उसकी टांग टूट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed