फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three new dengue cases found, figure reached 141

डेंगू के तीन नए केस मिले, 141 पहुंचा आंकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Three new dengue cases found, figure reached 141
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। बुधवार को फिर तीन केस आए हैं। यह आंकड़ा 141 तक पहुंच चुका है। बुधवार को मिले तीन केसों में दो शहरी और एक निसिंग एरिया में मिला है। केवल शहरी में डेंगू पॉजिटिव केसों की संख्या 75 पहुंच चुकी है।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की ग्रामीण क्षेत्र में 105 और शहर में सात टीमें कार्य कर रही हैं। टीमों को सर्वे के दौरान 7439 घरों में लारवा मिले हैं। इनमें से 3533 घरों के मालिकों को नोटिस दिया गया है। वहीं टीमों ने चार लाख 77 हजार 623 घरों में री-विजिट की है। इनमें से आज 38 घर पॉजिटिव मिले और 14 घरों को नोटिस दिया है। उन्होंने बताया कि लोगों को घरों में रखे गमलों में एक दिन छोड़कर पानी डालें। रोजाना पानी डालने से गमलों में काई जमने लग जाती है और लारवा बनने लगता है। बढ़ते केसों को देखते हुए लोगों को जागरूक होना होगा। जिसके बाद ही डेंगू पर काबू पाया जा सकता है। लोगों को बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्हें दिनभर पूरे बाजू के कपड़े पहनाए रखें।
विज्ञापन

कहां मिले कितने केस
शहरी में 75, निसिंग में 12, अंसध में चार, घरौंडा में नौ, इंद्री में 14, निगदू में दो, बल्ला में तीन, कुंजपुरा में 18, तरावड़ी में तीन व नीलोखेड़ी में एक।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बुधवार को तीन डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में डेंगू के केसों की संख्या 141 पहुंच चुकी है।
- डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed