{"_id":"5f1756a08ebc3e9fdc6c4b9f","slug":"three-illegal-dairy-sealed-karnal-news-knl38045274","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 अवैध डेयरियां सील, 5 के 11 पशु जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 अवैध डेयरियां सील, 5 के 11 पशु जब्त
विज्ञापन
डेयरी शिफ्टिंग मामले में रुचि ना दिखाने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ मंगलवार को दूसरी बार नगर निगम ने अभियान चलाया। इस दौरान तीन अवैध डेयरियों को सील कर दिया गया, जबकि पांच डेयरियों के 11 पशुओं को जब्त कर लिया गया है। इससे पहले बीती 7 जुलाई को नगर निगम की ओर से 12 डेयरियों को सील कर उनमें रखे गए 15 पशुओं को कब्जे में लिया गया था।
उपायुक्त एवं नगर निगम के आयुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 333 के तहत, नगर निगम की ओर से सेक्टर-12 क्षेत्र, रमेश नगर, हांसी रोड, इब्राहिम मंडी और जाटों गेट में अवैध रूप से चलाई जा रही पशु डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 3 डेयरियों को सील कर 11 पशुओं को कब्जे में लिया गया। इनमें 4 गाय, 6 भैंस व 1 कटड़ा/बछड़ा शामिल है। कब्जे में लिए गए सभी पशुओं को प्रेम नगर स्थित सामुदायिक केन्द्र में बनाए गए अस्थाई बाडे़ में रखा गया है। बाडे़ में चारे और पानी की समुचित व्यवस्था के साथ ही होमगार्ड तथा पशुपालन विभाग के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। कब्जे में लिए गए सभी पशुओं को टैग भी लगाए गए हैं, ताकि उनकी पहचान बनी रहे। अब जो डेयरी मालिक अपने पशु छुड़वाना या वापस लेना चाहता है, उसे 5000 रुपये प्रति पशु जुर्माना भरना पड़ेगा। नगर निगम टीम की ओर से डेयरियों के खिलाफ सीलिंग करने की कार्रवाई प्रात: साढे़ 11 बजे शुरू हुई, जो सायं 5 बजे तक जारी रही। निगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह के नेतृत्व में निगम के कार्यकारी अधिकारी दीपक सूरा, सचिव बाल सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षण महावीर सोढ़ी व सुरेंद्र चोपड़ा के अतिरिक्त सफाई निरीक्षक, सहायक सफाई निरीक्षक, जेई, दो भवन निरीक्षक व कुछ कर्मचारी शामिल रहे। संयुक्त निगमायुक्त ने बताया कि शहर से सभी डेयरियों को पिंगली स्थित डेयरी कॉम्पलेक्स में हर हालत में शिफ्ट किया जाएगा। शहर की सफाई और स्वच्छता को लेकर यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो डेयरी मालिक अपना व्यवसाय बंद करना चाहते हैं, वह नगर निगम में शपथ पत्र दे सकते हैं।