{"_id":"6a9c8029722b9fc5d3073757","slug":"three-hours-of-torrential-rain-inundates-low-lying-areas-leaves-vehicles-stranded-on-roads-karnal-news-c-36-1-amb1001-169034-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से निचले इलाके जलमग्न, सड़कों पर फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से निचले इलाके जलमग्न, सड़कों पर फंसे वाहन
विज्ञापन
रामनगर में सड़क पर जमा पानी में बंद हुई ई रिक्शा को खींचकर ले जाता चालक। संवाद
नगर परिषद के दावों की खुली पोल, करोड़ों की भूमिगत पाइपलाइन भी जलभराव रोकने में नाकाम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। शनिवार को महज तीन घंटे की मूसलाधार बारिश ने नगर परिषद के निकासी प्रबंधों की पोल खोलकर रख दी। छावनी के तमाम निचले इलाके जलमग्न हो गए और नालियों व नालों का गंदा पानी मुख्य सड़कों पर आ गया। लाखों रुपये खर्च कर भूमिगत पाइपलाइन डालने के बावजूद जलभराव की गंभीर समस्या जस की तस बनी है। महेशनगर से लेकर सदर क्षेत्र तक, हर तरफ पानी नजर आया।
बारिश का सबसे ज्यादा असर सदर बाजार, महेशनगर, दयालबाग, गोबिंद नगर, राजा पार्क, राम नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और एकता विहार में देखने को मिला। निचले क्षेत्र होने के कारण बारिश का पानी लोगों की दुकानों व घरों के आगे भर गया। सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा होने से कई दोपहिया वाहन पानी के बीच ही बंद हो गए। कुल 15.4 एएम बारिश दर्ज की गई।
बीमारियों का बढ़ा खतरा, दुकानदारों को नुकसान
सड़कों पर सीवर और नालियों का बदबूदार पानी जमा होने से जलजनित बीमारियों और मच्छरों के पनपने का खतरा मंडराने लगा है। हाउसिंग बोर्ड सहित रामनगर व गोबिंद नगर के दुकानदारों का कहना है कि जलभराव के कारण ग्राहकों का आना पूरी तरह बंद हो गया है। इससे उनका व्यापार ठप पड़ गया है। नगर परिषद के खिलाफ स्थानीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन
लोग बोले-
लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी वही पुराने हालात हैं। भूमिगत पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सिर्फ औपचारिकता पूरी की गई है, धरातल पर निकासी की कोई व्यवस्था नहीं दिखती।
- मनोज गोयल, एकता विहार निवासी
थोड़ी बारिश में ही हाउसिंग बोर्ड सहित सुभाष कॉलोनी का हिस्सा जलमग्न हो जाता है। जबकि यहां कुछ समय पहले ही भूमिगत पाइपलाइन डाले गए थे जोकि नाकाम साबित हो रहे हैं।
गुरदीप सिंह, हाउसिंग बोर्ड निवासी
हड़ताल के कारण नाले व नालियों की सफाई न होना भी जलभराव का बड़ा कारण है। पानी की निकासी को लेकर मौके पर कर्मचारियों को भेजा गया है ताकि समस्या का समाधान हो सके।
- स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नगर परिषद सदर, अंबाला