{"_id":"66d3b7e2bec9ad6dfd0a3134","slug":"three-girls-missing-from-gharaunda-under-suspicious-circumstances-case-registered-karnal-news-c-18-knl1008-464281-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: घरौंडा से तीन लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: घरौंडा से तीन लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- तीनों लड़कियों की उम्र 18 वर्ष, एक 29 तो दो 30 अगस्त को हुई लापता
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। तीन अलग-अलग क्षेत्र से तीन लड़कियां लापता हो गईं। परिजनों ने घरौंडा थाना पुलिस में शिकायत देकर तीनों लड़कियों की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुंडरी गांव के एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उसकी 18 वर्षीय लड़की 12वीं कक्षा में पढ़ती है। वह 29 अगस्त को सुबह 11 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। पता चला कि उसे ड़िहुरी गांव जिला गया निवासी संजय कुमार ले गया है। फुरलक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय भतीजी 30 अगस्त को दोपहर एक बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। कैमला गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय लड़की 12वीं कक्षा में पढ़ती है। 30 अगस्त को वह सुबह स्कूल गई थी लेकिन घर नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की तो पता चला कि फरीदपुर निवासी अमन तोमर उसे ले गया है। उसने उसकी लड़की को धमकी भी दी थी।