फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three dead bodies found while landing in Western Yamuna Canal, one identified

पश्चिमी यमुना नहर में उतराते मिले तीन शव, एक की हुई शिनाख्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Three dead bodies found while landing in Western Yamuna Canal, one identified
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। पश्चिमी यमुना नहर में बृहस्पतिवार को तीन शव मिलने से दहशत फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही इंद्री पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को सूचना मिली थी कि नहर में तीन शव यमुनानगर की तरफ से बहते हुए आए हैं। जिनमें से एक शव नहर के पुल में फंसा है, जबकि दो शव बहते हुए आ रहे हैं। पुलिस ने तीनों शवों को गोताखोर प्रगट सिंह की टीम के सहयोग से बाहर निकाल लिया। एक शव की शिनाख्त हमीदा यमुनानगर निवासी विनय (24) के रूप में की गई है, जबकि अन्य दो शवों को शिनाख्त के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

मछलियों को दाना डालते समय पैर फिसलने से नहर में गिरा था विनय
विनय के परिजनों के अनुसार वह प्रतिदिन मछलियों को दाना डालने के लिए पश्चिमी यमुना नहर पर जाता था। मंगलवार को भी विनय मछलियों को दाना डालने गया था। जैसे ही वह मछलियों को दाना डाल रहा था। उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। इस दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह डूब चुका था। विनय के परिजन मंगलवार से ही उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतनाम की भी तलाश कर रहे परिजन
बृहस्पतिवार को पश्चिमी यमुना नहर के पुल पर गढ़ी बीरबल के ग्रामीण भी सतनाम की तलाश में बैठे रहे। करीब 40 वर्षीय सतनाम भी बुधवार को नहर में डूब गया था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे है। लेकिन सतनाम का शव अभी तक नहीं मिला।

पश्चिमी यमुना नहर से मिले विनय के शव को यमुनानगर पुलिस को सौंप दिया है। जबकि दो शवों की शिनाख्त नहीं हुई है। जल्द दोनों शवों की शिनाख्त कर परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
- विनोद कुमार, थाना प्रभारी, इंद्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed