फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three companies of paramilitary forces and 2500 police personnel will be deployed.

Karnal News: अर्ध सैनिक बलों की तीन कंपनियां और 2500 पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Three companies of paramilitary forces and 2500 police personnel will be deployed.
- मतदान के दिन डीएसपी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी करते रहेंगे गश्त, 22 जगहों पर की नाकाबंदी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। पुलिस ने चुनाव की तैयारी कर ली है। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिले में अर्धसैनिक बलों की 13 कंपनियां तैनात रहेंगी। एक कंपनी में करीब 90 जवान तैनात हैं। ऐसे में 1170 जवान तैनात रहेंगे। यह सभी कंपनियां जिले में पहुंच चुकी हैं। इससे अलग संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे ताकि कोई झगड़ा न करे सके। चुनाव के लिए जिले में 1181 बूथ हैं।
इन सभी बूथों पर 2500 पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। इससे अलग 76 जगहों पर करीब 156 संवेदनशील बूथ हैं। जहां पर एक से ज्यादा बूथ होने पर छह पुलिस कर्मचारी तैनात होंगे और तीन से अधिक बूथ होने पर 12 पुलिस कर्मचारी ड्यूटी देंगे। इससे अलग 86 पेट्रोलिंग पार्टी बनाई गई हैं। एक पेट्रोलिंग पार्टी में पांच से छह पुलिस कर्मचारी शामिल हैं। वहीं सभी थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी, राइड सभी अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करेंगे।
विज्ञापन






22 जगहों पर लगाए नाके

पुलिस ने जिले में निर्धारित 22 जगहों पर नाकाबंदी कर दी है। एक नाके पर पांच से छह पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। नाके से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की जाएगी। इससे अलग पुलिस की राइड भी निरंतर गश्त पर रहेंगी। बूथों पर तैनात पुलिस कर्मचारी को वहीं पर खाना मिलेगा। इसके लिए भी एसपी ने अलग से सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को अच्छा खाना दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज ये रहेगा रूट मैप

- रेलवे स्टेशन की ओर से कमेटी चौक की ओर आने वाले वाहनों को मच्छी मार्केट चौक से दाएं मोड़कऱ सदर बाजार से होते हुए कमेटी चौक पहुंचाया जाएगा।

- कमेटी चौक से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहनों को कर्णताल पार्क के पास से सदर बाजार, लक्कड़ मार्केट से होते हुए रेलवे रोड व हांसी चौक पहुंचाया जाएगा।

- आंबेडकर चौक से बस स्टैंड के पीछे जाने वाले वाहन या तो कमेटी चौक की ओर जाएंगे या माल रोड से विक्रम मार्ग होते हुए रेलवे रोड पहुंचेंगे।

- माल रोड से डीएवी काॅलेज की ओर जाने वाला मार्ग बंद होगा, इस रूट के वाहन या तो विक्रम मार्ग से रेलवे रोड जाएंगे या आंबेडकर चौक से कमेटी चौक की ओर जाएंगे।


- शाखा ग्राउंड से बस स्टैंड की ओर आने वाला मार्ग भी उस दिन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

- विर्क अस्पताल रोड से दयाल सिंह काॅलेज की ओर जाने का रास्ता व कुंजपुरा रोड से दयालसिंह काॅलेज की ओर आने वाला रास्ता बंद रहेगा।

वर्जन

विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस तैयार है। सुरक्षा को लेकर सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा में पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों के साथ अर्ध सैनिक बल के जवान भी तैनात रहेंगे। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे।

- मोहित हांडा, एसपी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed