{"_id":"6776fb1b5ab39bfcb7063473","slug":"three-arrested-for-taking-bribe-from-depot-holders-karnal-news-c-18-knl1008-552008-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डिपो होल्डरों से रिश्वत लेने में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डिपो होल्डरों से रिश्वत लेने में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/कुंजपुरा। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी राजेंद्र सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक नीरज वधवा व सेवानिवृत्त सेवादार को गिरफ्तार किया है। इन पर डिपो होल्डर ने रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं। सेवानिवृत्त सेवादार को 15 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम के अनुसार उन्हें शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी के नाम खराजपुर गांव तथा भाई के नाम कस्बा कुंजपुरा में राशन डिपो है। खंड कुंजपुरा में 31 अलग-अलग गांवों के अलग-अलग व्यक्तियों के पास राशन वितरण करने के डिपो हैं और ये सभी डिपो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग खंड कुंजपुरा में कार्यरत निरीक्षक नीरज वधवा के अधीन आते हैं।
डिपो होल्डरों को सरकार की तरफ से 200 रुपये प्रति क्विंटल राशन के हिसाब से कमीशन मिलता है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि निरीक्षक नीरज वधवा डिपो होल्डरों से सरकार की तरफ से आई राशि में से तीन से पांच प्रतिशत कमीशन व इसके अलावा डिपो होल्डरों से 20 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से रिश्वत लेता है। रिश्वत की यह राशि डिपो होल्डरों से सेवानिवृत सेवादार रामचंद्र एकत्रित करता है और विभाग के निरीक्षक नीरज वधवा को देता है। वहीं नीरज वधवा उस रिश्वत की राशि में से कुछ हिस्सा अपने उच्च अधिकारियों को मंथली के तौर पर देता है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से सभी 31 डिपो होल्डरों का राशन वितरण करने का कमीशन 23 लाख 29 हजार 178 रुपये आया हुआ है। यह राशि निरीक्षक नीरज वधवा व उच्च अधिकारियों ने डिपो होल्डरों के बैंक खाते में जारी की है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी सेवादार उसकी पत्नी तथा भाई से भी 20 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 15 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तथ्यों की जांच की और आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई। आरोपी सेवादार को कुंजपुरा स्थित विभाग के कार्यालय से रिश्वत के 15 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
आरोपी से डिपो होल्डरों से प्राप्त 67 हजार की रिश्वत की राशि बरामद की गई है। शिकायतकर्ता ने जो सबूत टीम को दिए हैं। उसमें सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी राजेंद्र सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक नीरज वधवा की संलिप्तता भी सामने आई है। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने मौके से प्रिंटर व अन्य सामान भी बरामद किया है।