फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three and a half lakh rupees cheated from the woman in the name of completing the task

टास्क पूरा करने के नाम पर महिला से ठगे साढ़े तीन लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Three and a half lakh rupees cheated from the woman in the name of completing the task
टेलीग्राम एप पर टास्क पूरा करने के नाम पर महिला से साढ़े तीन लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य मामले में बसंत विहार निवासी महिला से भी इसी तरह से 56 हजार रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

अर्जुन गेट निवासी एक महिला ने थाना साइबर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अगस्त को उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया। जिस पर उसने क्लिक किया तो उसे अपनी आईडी बनाने के लिए मैसेज भेजा गया। इसके बाद उसने अपने मोबाइल पर आईडी बना ली। फिर उन्होंने उसे कुछ टास्क दिए। जिसे उसने पूरा कर दिया। उन्होंने उसे 300 रुपये के बदले 500 रुपये लौटा दिए। इसके बाद दूसरे टास्क में उससे फिर से 100, 300 व 500 रुपये ले लिए। टास्क पूरा करने पर 1350 रुपये उसके खाते में आ गए। फिर उसके पास मैसेज आया कि अब उसे और टास्क पूरे करने हैं। इससे आगे उसकी मदद करने के लिए उसे टेलीग्राम पर एक आईडी नंबर दिया गया। उसने उस टेलीग्राम आईडी पर चैट शुरू कर दी। उसने उसे पहला टास्क दिया जिसमें उसे 18 से 25 प्रतिशत का फायदा होने की बात कही गई।
विज्ञापन

उसके बाद उससे थोड़े-थोड़े करके 5500 रुपये ले लिए। जैसे ही उसने टास्क पूरा किया उसके खाते में आठ हजार रुपये दिख रहे थे। जब उसने विड्राल करने की कोशिश की तो वह फ्रीज हो गई। जब उसने इस बारे में पूछा तो उसने कहा कि आपके नाम लक्की ड्रॉ निकला है। पहले आपको टास्क पूरे करने होंगे। 30 सितंबर को टेलीग्राम पर हेलो का मैसेज आया तो उसने टास्क पूरे करने से मना कर दिया। उन्होंने उसे पुलिस में शिकायत देने की धमकी दी। जिसके बाद उसने टास्क पूरे किए। इसी दौरान उन्होंने उससे साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए। जब उसने टेलीग्राम वाली लड़की से कहा कि उसे कोई कमीशन नहीं चाहिए, सिर्फ उसके पैसे वापस कर दो तो उन्होंने उसे टेलीग्राम एप से ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed