फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three accused of looting control car

कार लूटने वाले तीन आरोपी काबू

Sat, 21 Sep 2013 10:32 PM IST
करनाल
करनाल Updated Sat, 21 Sep 2013 10:32 PM IST
विज्ञापन
Three accused of looting control car
12 दिन पूर्व सेक्टर 13 की कालड़ा मार्केट से पिस्तौल के बल पर कार लूटने वाले आरोपियों को सीआईए वन पुलिस ने काबू कर लिया है। पूछताछ में गिरोह के तीनों आरोपियों ने चार वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों से तमंचा, डंडा बरामद करने के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


यहां कोर्ट ने उन्हें चार दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य मामलों की पूछताछ व वारदात के दौरान लूटे गए सामान को बरामद करेगी। सीआईए वन पुलिस को शुक्रवार गुप्त सूचना मिली थी कि मेरठ रोड की आवर्धन नहर के समीप तीन युवक यात्रियों को लूटने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


सीआईए वन प्रभारी वीरेंद्र राणा ने अपनी टीम के साथ पृथ्वी विहार निवासी अमरजीत उर्फ दीपू, कर्ण विहार निवासी जितेंद्र उर्फ सोनू व जगतार सिंह को तमंचा, डंडा व बाइक सहित काबू किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हिरासत में आरोपियों ने चार वारदात कबूली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें नौ सितंबर को सेक्टर 13 की कालड़ा मार्केट से तमंचे के बल पर दंपति से कार लूटने, 15 सितंबर को कर्ण लेक से एक महिला का पर्स छीनने और जगतार व जितेंद्र ने दो महीने पूर्व घरौंडा के राजकीय अस्पताल के बाहर से बाइक चुराई और सेक्टर नौ के समीप एक लूट की वारदात को अंजाम दिया था, कबूलीं हैं। पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद चार दिन का रिमांड प्राप्त किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों के कब्जे से लूट की वारदात के दौरान काबू किया गया सामान हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed