फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three accused arrested 34 days after firing at CNG pump

Karnal News: सीएनजी पंप पर फायरिंग के 34 दिन बाद तीन आरोपी पकड़े

Sun, 16 Nov 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 16 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested 34 days after firing at CNG pump
सीएनजी पंप पर फायरिंग के 34 दिन बाद तीन आरोपी पकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत पुलिस ने सीएनजी पेट्रोल पंप पर हुई फायरिंग के 34 दिन बाद तीन आरोपियों पानीपत निवासी सचिन, जितेंद्र और दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। घरौंडा थाना पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
13 अक्तूबर की देर रात विश्राम गृह के समीप एक कार में सवार युवक ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से मामूली कहासुनी के बाद फायरिंग कर दी थी। कर्मचारी के पेट्रोल पंप परिसर में सिगरेट पीने से मना करने पर विवाद शुरू हुआ। कार में बैठे युवक ने गुस्से में पंप कर्मचारी की ओर पिस्तौल से फायर कर दिया। कर्मचारी तो बच गया लेकिन पंप पर सीएनजी भरवाने आया ग्राहक घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन

फायरिंग की इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की धर-पकड़ के लिए विशेष टीम गठित की थी। तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचनाओं के आधार पर पुलिस लगातार आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर रही थी। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने वारदात में शामिल तीनों आरोपियों पानीपत निवासी सचिन, जितेंद्र और दीपक को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed