फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Threatening the outpost in-charge, I will spoil the job

चौकी प्रभारी को धमकी, नौकरी खराब करवा दूंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Threatening the outpost in-charge, I will spoil the job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। धोखाधड़ी में आरोपी को नोटिस देने पर सदर पुलिस चौकी प्रभारी को फोन कर उसकी नौकरी खराब करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ शहर थाना पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है।

सदर बाजार चौकी प्रभारी जसविंद्र कौर ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सदर बाजार चौकी में एएसआई कविता 20 अक्तूबर को दर्ज हुए एक धोखाधड़ी के मामले की तफ्तीश कर रही है। जिसमें बसंत विहार निवासी रविंद्र उर्फ मानवदास धोखाधड़ी के मामले में नामजद है। आरोपी जांच में शामिल नहीं हुआ तो जांच अधिकारी कविता ने एसपीओ कुलदीप सिंह के माध्यम से उसके घर पर नोटिस भिजवाया। जहां आरोपी नहीं मिला तो उसकी पत्नी लक्ष्मी को नोटिस दिया गया। आरोपी रविंद्र को नोटिस का पता चला तो उसने फोन से उसके सरकारी नंबर पर गालियां दी। भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया और कहा कि वह उसकी नौकरी खराब करवा देगा। वहीं वह लैंडलाइन नंबर पर फोन कर एसपीओ सुरजीत सिंह को भी गालियां देने लगा। कहा कि पुलिस वालों ने उसके घर नोटिस देने की हिम्मत कैसे की। अब जो भी उसके घर आएगा, वह उसकी टांगें तोड़ देगा। शहर थाना पुलिस ने सदर बाजार चौकी प्रभारी की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed