{"_id":"6502e3745e3cfd9223012d28","slug":"threat-to-youth-and-family-in-karnal-of-haryana-fir-registered-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल: अमेरिका में रहने वाले युवक और परिवार को मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: अमेरिका में रहने वाले युवक और परिवार को मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Thu, 14 Sep 2023 04:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 14 Sep 2023 04:11 PM IST
सार
आरोप है कि परिवार के सदस्यों को भी जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों की धमकी के बाद परिवार को अनहोनी का खतरा है। डर है कि आरोपी परिवार के सदस्यों के साथ कुछ भी कर सकते हैं। ऐसे में परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
धमकी कॉल।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हरियाणा के करनाल के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में युवती से प्रेम प्रसंग करने के मामले में उसके परिजनों ने यूएसए में रह रहे युवक और नीलोखेड़ में रह रहे परिवार के सदस्यों को हत्या करने की धमकी मिली है। धमकी के बाद परिवार सहमा हुआ है। उनको डर है कि कहीं आरोपी उनकी हत्या ना करा दें। ऐसे में पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
नीलोखेड़ी के सोंकडा निवासी हरजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा अमृतपाल करीब एक साल से अमेरिका में रह रहा है। उनके बेटे ने परिवार को बताया था कि पिछले साल नवंबर 2022 में एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। इस बात का पता लड़की के घर वालों बाद में लगा।
विज्ञापन
जिसके बाद से युवती के परिजन जान से मारने की पिछले एक माह से धमकी दे रहे हैं। आरोपियों ने कहा कि अगर वह वतन लौटा तो उसकी हत्या कर देंगे। जबकि उनका बेटा नवंबर 2022 से अमेरिका में रह रहा है। एक सितंबर 2023 में आरोपियों ने परिजनों के पास कॉल कर अभद्रता की।
विज्ञापन