फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Thousands of bags of wheat missing from the market, notice to secretary and procurement agencies

Karnal News: मंडी से गेहूं के हजारों कट्टे गायब, सचिव और खरीद एजेंसियों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
Thousands of bags of wheat missing from the market, notice to secretary and procurement agencies
- सरकारी एजेंसियों की ओर से खरीदा गया था गेहूं,, मार्केट कमेटी ने आढ़तियों की जांच की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा (करनाल)। अनाज मंडी से गेहूं के हजारों कट्टे गायब होने का मामला सामने आया है। जिस पर एसडीएम ने मार्केट कमेटी सचिव और खरीद एजंसियों को नोटिस जारी कर दिया है। मार्केट कमेटी ने आढ़तियों की भी जांच शुरू कर दी है।
इस वर्ष अनाज मंडी में लगभग 8 लाख 60 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई है जबकि मंडी से गेहूं की सरकारी और प्राइवेट खरीद का आंकड़ा करीब 8.70 लाख क्विंटल का है। मंडी से हरियाणा वेयर हाउस, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और हैफेड ने 7 लाख 97 हजार 826 क्विंटल गेहूं खरीदा। वहीं, 73 हजार क्विंटल गेहूं की प्राइवेट खरीद हुई। मंडी से सरकार की एजंसियों द्वारा खरीदे गए गेहूं के हजारों कट्टे गायब हो चुके हैं। गेहूं गायब होने की सूचना मिलने के बाद एसडीएम अदिति ने मार्केट कमेटी सचिव और सरकारी खरीद एजंसियों के अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से दो नंबर में गेहूं लाने की चर्चा
मंडी में चर्चा है कि गायब हुए सरकारी गेहूं को पूरा करने के लिए बड़ी मात्रा में उत्तर प्रदेश से गेहूं लाया जा रहा है। यूपी से मंगवाया गेहूं दो नंबर में बिना गेटपास के मंडी में लाकर सरकारी कट्टों में भरा जा रहा है। मंडी के करीब एक दर्जन से अधिक आढ़ती गेहूं गायब होने के कारण राडार पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मंडी में गेहूं की अभी भी आवक हो रही है। कुछ दिन पूर्व मंडी में रूटीन में कट्टों की गिनती करवाई गई थी, लेकिन कुछ आढ़ती मौके पर न मिलने के कारण उनके गेहूं की गिनती नहीं हो पाई है।
- सुंदर सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी, घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed