फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Those due to whom Congress lost will no longer be party leaders: Shamsher Singh Gogi

जिनके कारण कांग्रेस हारी, वह अब पार्टी के नेता नहीं रहेंगे : शमशेर सिंह गोगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Those due to whom Congress lost will no longer be party leaders: Shamsher Singh Gogi
- असंध सीट से चुनाव हारे कांग्रेस प्रत्याशी शमशेर सिंह गोगी ने भूपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना
विज्ञापन

कहा, कांग्रेस में कुछ काली भेड़ हैं, जिनके कारण ही पार्टी को हार मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध (करनाल)। असंध सीट से चुनाव हारे कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने वीरवार को बैठक बुलाकर अपनी हार की समीक्षा की। साथ ही आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी के ढांचे में बड़े परिवर्तन के भी संकेत दिए। उन्होंने कहा कि हार से निराश नहीं होना है। कुछ लाेगाें ने खुद काे पार्टी से ऊपर समझा है। कुछ दिनाें में प्रदेश कांग्रेस का ढांचा बदल जाएगा। ये मान कर चलो कि जिन लाेगाें की वजह से कांग्रेस हारी है, वह अब कांग्रेस के नेता नहीं रहेंगे। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से चुनाव प्रचार में चलाए गीत सरकार बनावेगा हुड्डा सरकार बनावेगा, पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस गीत ने कांग्रेस पार्टी काे हराने का काम किया है।

शहर के सनातन धर्म सेवा समिति में असंध विधानसभा में कांग्रेस की हार के बाद समीक्षा बैठक की गई। पू्र्व विधायक शमशेर सिंह गाेगी ने कहा कि हार से भयभीत नहीं हाेना है। कांग्रेस पार्टी में कुछ काली भेड़ें थीं, जिन्हाेंने कांग्रेस काे हराने का काम किया। उन्होंने असंध में हुई राहुल गांधी की रैली का जिक्र करते हुए बिना भूपेंद्र हुड्डा का नाम लिए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इतनी बड़ी रैली की, फिर भी प्रदेश कांग्रेस के नेता ने उनका नाम लेकर वाेट की अपील नहीं की। इसके बाद उस वीडियाे काे काटकर साेशल मीडिया पर चलाया गया। जिन लाेगाें ने ये काम किया, वही काली भेड़ हैं और उन्हाेंने ही कांग्रेस काे हराने का काम किया है। इस दाैरान पूर्व विधायक रिसाल सिंह, सुरजीत राणा, पंजाबी सभा के प्रधान जगदीश पाहवा, जितेंद्र चाेपड़ा, संतलाल, साेमपाल मूंड, सतबीर सिंधड़, प्रदीप मान, मुनीश सिंगला, कैप्टन तारा चंद, सतपाल गंगाटेहड़ी, पू्र्व सरपंच सुदामा, राजेश भुक्कल, बबलू पंगाला, राजेंद्र राणा, सतबीर फाैजी पाढ़ा, गजे सिंह पटवारी, सीता जांगड़ा, रामकिशन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed