फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Thorough device technology team in Norwegian

नार्वे में पूरी तरह से डिवाइस की तकनीक से रूबरू टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Thorough device technology team in Norwegian
नार्वे में इलेक्ट्रिक बसों का निरीक्षण करते मंत्री व साथ आए अधिकारी। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। प्रदेश सरकार यूरोप की तर्ज पर हरियाणा की सड़कों पर भी इलेक्ट्रिक बसों को दौड़ने की तैयारी कर रही है। अगर ये बसें चली तो यहां की सड़कें प्रदूषण मुक्त हो जाएंगी और डीजल की खपत भी बचेगी।
विज्ञापन

दरअसल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, दो विधायकों और तीन अधिकारियों के साथ यूरोप के नार्वे में इलेक्ट्रिक व्हीकल मेले में भाग लेने के लिए गए थे। वहां मंत्री ने इलेक्ट्रिक बस में सफर किया साथ ही वे इलेक्ट्रिक बसों की तकनीक से भी रूबरू हुए। यूरोप से लौटने के बाद परिवहन मंत्री ने 800 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरियाणा में भी चलाने का एलान किया।
विज्ञापन

नार्वे में बहुत कुछ सीखा : परिवहन मंत्री
मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि उन्होंने देखा नार्वे में डीजल व पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। बावजूद इसके वहां इलेक्ट्रिक बसों को ही तवज्जो दी जा रही है। चूंकि क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए वहां इलेक्ट्रिक बसों की पॉलिसी को अपनाया है। इसी सिस्टम को देखने के लिए दूसरे देशों के मंत्री और अधिकारी भी वहां आए हुए थे। मंत्री ने बताया कि उनकी टीम ने वहां बसों का बैटरी स्टेशन, डबल डेकर बसें और उनकी तकनीक देखी। उनके अनुसार ऐसे में पेट्रोल-डीजल की जगह इलेक्ट्रिक व्हीकल बेहतर विकल्प है। इससे प्रदूषण बिल्कुल भी नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार्ज करने पर 200 किमी से अधिक चलेगी बस
राज्य की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसों को दौड़ाने का पायलट प्रोजेक्ट है। बताया जा रहा है अगर नई इलेक्ट्रिक बसें आई तो उसकी लंबाई 12 मीटर होगी जोकि एक बार चार्ज करने पर 200 किलोमीटर से अधिक चलेंगी। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं इसी साल नवंबर तक राज्य सरकार इन बसों को चलाने की तैयारी में जुटी है। वहीं अगर इलेक्ट्रिक बसें चलीं तो यात्रियों को सुखद यात्रा का अहसास होगा।

ऑनरूट हैं 2857 बसें
मौजूदा समय में हरियाणा में 3252 रोडवेज बसों में से 2857 बसें ही ऑनरूट हैं। जिनमें 15 फीसदी बसें ऐसे जो हांफ रही और रिटायर होने के कगार पर हैं। इन बसों में औसतन 15 लाख यात्री ही सफर कर पा रहे हैं। जबकि लॉकडाउन से पूर्व औसतन 21 लाख यात्री इन बसों में सफर किया करते थे लेकिन बसों की भारी कमी हो जाने से यात्रियों की संख्या भी घट गई। ऑल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव प्रताप भनवाल का कहना है आबादी के हिसाब से डिपो में लगभग 14 हजार बसों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed