फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Thirty villages withdrew from the bus service

इकतीस गांवों से हटी बस सर्विस

Sat, 12 Apr 2014 12:21 AM IST
अमर उजाला करनाल
अमर उजाला करनाल Updated Sat, 12 Apr 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
Thirty villages withdrew from the bus service
करनाल। जिले में कई प्राइवेट बसों ने अपना निर्धारित मार्ग छोड़ दिया है। गांव से होकर शहर में एंट्री करने वाली बसें करनाल से सीधे दूसरे जिले में एंट्री कर रही हैं। रोडवेज अधिकारियों को इसकी पूरी जानकारी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। इस कारण जिले के 31 गांवों से बस सर्विस हट गई है।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज सहित प्राइवेट बसें अपना मूल मार्ग छोड़कर आमदनी वाले मार्गों पर दौड़ने लगी हैं। इस खेल में मोटी कमाई है और खामियाजा भुगतना पड़ रहा है यात्रियों को। यह गोरखधंधा पूरी प्लानिंग के साथ चल रहा है। इस कारण न तो अधिकारियों पर आंच आ रही है और न ही बस संचालकों पर। बस सर्विस हटने से हजारों ग्रामीणों को आटो, जीप व अन्य वाहनों में लटकर सफर करना पड़ता है। ग्रामीण संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत कर चुके हैं, मगर बसों को उनके मार्गों पर नहीं भेजा गया है। ग्रामीणों सहित रोडवेज कर्मचारियों का आरोप है कि बसों के मार्ग छोड़ने पर अधिकारियों की जेब गर्म हुई है। जिस कारण इन बसों के चालान तक नहीं होते हैं। मार्ग पर बसें न चलने के कारण परिवहन विभाग को लाखों रुपये का चूना लग रहा है। क्योंकि सरकारी से ज्यादा प्राइवेट बसों की संख्या आमदनी वाले मार्गों पर चलने की है। करनाल से बडौली पुल होकर दूसरे राज्य यूपी में भी कई प्राइवेट बसे एंट्री कर रही हैं। लगभग सभी बसें करनाल सामान्य बसस्टैंड से काउंटर पर लगकर चलती हैं। रोडवेज अधिकारी इनको अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन मार्गों पर नहीं दौड़ रहीं बसें
रोडवेज कर्मचारियों की लिस्ट के मुताबिक करनाल सामान्य बस स्टैंड से भगवानपुर, बड़ौता, बजीदा जाट्टान गांव से होकर पानीपत जाने वाली बस करनाल से सीधे पानीपत के चक्कर लगा रही है। करनाल से बड़थल वाया सुल्तानपुर, तरावड़ी से होकर कुरुक्षेत्र जाने वाली बस करनाल से सीधे कुरुक्षेत्र जा रही है। करनाल से रमाना वाया सुल्तानपुर, सोपड़ गांव से कुरुक्षेत्र जाने वाली बसें करनाल से कुरुक्षेत्र जा रही है। करनाल से घरौंडा वाया रांवर, गंजोगड़ी, कुटेल, कालरम, चोरा, अमृतपुर गांव से पानीपत जाने वाली बस करनाल से सीधे पानीपत दौड़ती हैं। करनाल से गढ़ी साधान वाया इंद्री जाने वाली बस और करनाल से नबियाबाद मार्ग से जाने वाली बसें करनाल से सीधे इंद्री चलती हैं। निसिंग, बल्ला वाया अलावला, जलमाना करनाल आने वाली बस निसिंग से सीधे करनाल चलती हैं। करनाल से इंद्री, खनौटी, खानपुर, जैनपुर, बुढ़नपुर, छपरिया मार्ग बस करनाल से सीधे लाडवा चलती है। करनाल से मंजूरा वाया डबरी मार्ग से जाने वाली बस करनाल से निसिंग चलती हैं। घरौंडा से पक्का खेड़ा, बालपवाना, ऐंचला, गगसीना मार्ग से करनाल आने वाली बस घरौंडा से सीधा करनाल चलती हैं। करनाल से नरूखेड़ी होकर जलमाना तक एक बस का परमिट है। अधिकारियों से मिलीभगत करके करनाल से सीधे असंध के चक्कर लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल मार्ग नहीं छोड़ सकतीं बसें
रोडवेज कर्मचारियों के मुताबिक कोई भी बस अपना मूल मार्ग नहीं छोड़ सकती है। शहर से कुछ दूर पीछे तक के मार्ग को शहर तक पहुंचने की राहत दी थी। आरोप है कि बस संचालकों ने अधिकारियों से मिलीभगत करके मनमर्जी के मार्र्ग पर दौड़ा रहे हैं। रोडवेज कर्मचारी प्रदर्शन के माध्यम से मामले को उठा चुके हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते।

कोट
परिवहन समिति की करीब 69 बसें हैं। बसें अपने तय मार्ग वाया होकर ही चल रही हैं।
राजबीर मोकल, प्रधान, सहकारी समिति एसोसिएशन करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed