{"_id":"6abffc5b47cb0e208e0e4ff4","slug":"thieves-stole-11-transformers-from-the-field-in-13-days-karnal-news-c-18-knl1018-1004045-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 13 दिनों में खेत से 11 ट्रांसफार्मर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 13 दिनों में खेत से 11 ट्रांसफार्मर ले गए चोर
विज्ञापन
करनाल। खेतों में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर इन दिनों चोरों के निशाने पर हैं। सितंबर के आखिरी 13 दिनों में जिले के अलग-अलग इलाकों में ट्रांसफार्मर चोरी या उनके अंदर का सामान चोरी करने की कम से कम 11 वारदातें सामने आई हैं। इन घटनाओं में बिजली निगम को करीब 6.94 लाख रुपये के नुकसान का आकलन है।
खास बात यह है कि कई मामलों में चोर ट्रांसफार्मर की पूरी बॉडी उठाकर ले जाने के बजाय उसके अंदर का कीमती सामान निकाल ले गए और खाली बॉडी खेत में छोड़ गए। ज्यादातर वारदातें रात के समय की गईं। कई स्थानों पर तेल खेत में बिखरा मिला और ट्रांसफार्मर की कुंडली व अन्य अंदरूनी सामग्री गायब मिली। इससे बिजली निगम को केवल चोरी का नुकसान ही नहीं हुआ, बल्कि संबंधित उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाना पड़ा।
छह से अधिक थाना क्षेत्रों तक फैला मामला
इन मामलों को जोड़कर देखें तो इंद्री क्षेत्र में खुखनी, राजेपुर और बियाना, मुनक में मोर माजरा और बाल रंगड़ान, सदर करनाल में काछवा, घरौंडा में मलिकपुर, निसिंग में बहलोलपुर, मधुबन में बस्ताड़ा और निगदू में सांभली में ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाया गया। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं में पुलिस के सामने यह पता लगाना अहम है कि अलग-अलग स्थानों पर हुई वारदातों में चोरों का तरीका किस हद तक समान है और क्या घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह या अलग-अलग चोर गिरोह हैं।
विज्ञापन
चोरी से किसानों को भी परेशानी
बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद खेतों की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। नया ट्रांसफार्मर लगाने तक किसानों को सिंचाई समेत अन्य कामों में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सभी मामलों में पुलिस को शिकायत दी गई है।
केस 1 एक रात में तीन ट्रांसफार्मर खोल दिए
इंद्री क्षेत्र के राजेपुर गांव में 25 सितंबर की रात चोरों ने एक साथ तीन ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाया। इनमें 16 केवीए, 10 केवीए और 6.3 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर शामिल थे। तीनों से अंदर का सामान चोरी होने से निगम को करीब 1.70 लाख रुपये का नुकसान हुआ। खेतों में तेल फैला मिला और ट्रांसफार्मरों की कुंडली आदि गायब मिली। इस मामले में इंद्री थाने में 30 सितंबर को केस दर्ज किया गया।
केस 2 एक ही रात दो गांवों में दो-दो वारदात
22 सितंबर की रात मुनक क्षेत्र के मोर माजरा और बाल रंगड़ान में भी चोरों ने 16-16 केवीए के ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाया। दोनों मामलों में करीब 64,818-64,818 रुपये के सामान की चोरी बताई गई है। दोनों स्थानों पर ट्रांसफार्मर की बॉडी मौके पर छोड़ दी गई।
केस 3 -10 केवीए के ट्रांसफार्मर से सामान ले गए
इंद्री क्षेत्र के खुखनी गांव में 18/19 सितंबर की रात 10 केवीए के ट्रांसफार्मर से लेमिनेशन कोर, कॉपर कॉइल, तेल आदि चोरी कर लिया गया। निगम ने करीब 60 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया।
केस 4 16 केवीए के ट्रांसफार्मर को ही ले गए
इसके बाद 20/21 सितंबर की रात सदर करनाल क्षेत्र के काछवा में 16 केवीए के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया गया। यहां करीब 78 हजार रुपये का नुकसान बताया गया।
केस 5 16 केवीए के ट्रांसफार्मर का अंदरूनी सामान ले गए
इसके बाद 27 सितंबर को घरौंडा क्षेत्र के मलिकपुर में 16 केवीए के ट्रांसफार्मर का अंदरूनी सामान चोरी हुआ। निगम के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत 74,889 रुपये है। 28/29 सितंबर की रात निसिंग क्षेत्र के बहलोलपुर में 20 केवीए के ट्रांसफार्मर से भी अंदर का सामान निकाल लिया गया। यहां नुकसान करीब 78 हजार रुपये आंका गया।
केस 6
30 सितंबर तक भी जारी रही वारदातें
मधुबन क्षेत्र के बस्ताड़ा में 30 सितंबर को 16 केवीए के ट्रांसफार्मर से सामान चोरी होने का मामला सामने आया। निगम ने चोरी हुए सामान की कीमत 73,389 रुपये बताई है। वहीं निगदू क्षेत्र के सांभली में 20/21 सितंबर की रात 16 केवीए के ट्रांसफार्मर से सामान चोरी होने के मामले में करीब 70 हजार रुपये का नुकसान बताया गया।