{"_id":"6abffd55cd05e2a8920da294","slug":"charkhi-dadri-team-won-the-under-10-trophy-karnal-news-c-18-knl1018-1004163-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चरखी दादरी की टीम ने जीती अंडर-10 में ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चरखी दादरी की टीम ने जीती अंडर-10 में ट्रॉफी
विज्ञापन
ग्रासरूट फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी से बाॅल लेते समय डीएवी पुलिस पब्ल
करनाल। जिला फुटबॉल एसोसिएशन ने शुक्रवार को कर्ण स्टेडियम में डॉ. बीरुमल मेमोरियल ग्रासरूट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों की कुल 38 टीमों के साथ आयोजित की जा रही है। चरखी दादरी की टीम ने अंडर-10 में ट्रॉफी अपने नाम की।
चरखी दादरी की टीम ने डीएवी पब्लिक स्कूल करनाल को 1-0 से हराया। कर्ण स्टेडियम और नरुखेड़ी की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। अन्य मुकाबलों में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल ने कर्ण स्टेडियम को 2-0 से हराया। नरुखेड़ी की टीम ने सीकरी की टीम को 1-0 से मात दी।
जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव रमन ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बाल फुटबॉल प्रतिभाओं को खोजना है। इस प्रतियोगिता को अंडर-10, अंडर-12 और अंडर-14 जैसे तीन आयु वर्गों में बांटा गया है। पहले दिन अंडर-10 में छह टीमों ने हिस्सा लिया जबकि शनिवार को अंडर-12 में 16 टीमें खेलेंगी।
विज्ञापन
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सुनील छेत्री का उदाहरण दिया। सिंह ने कहा कि जिले के फुटबॉल खिलाड़ियों को किसी भी समस्या में खेल विभाग से मदद मिलेगी।
डीएवी के स्ट्राइकरों ने मैच में भरा रोमांच
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल और कर्ण स्टेडियम की टीमों के बीच मैच सबसे रोमांचक रहा। डीएवी की टीम के स्ट्राइकरों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए पहले हाफ में ही 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में कर्ण स्टेडियम की टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन डीएवी की मजबूत डिफेंस ने उनके सभी हमलों को नाकाम कर दिया। मैच के अंतिम क्षणों में डीएवी के खिलाड़ियों ने एक और गोल दागकर 2-0 से एकतरफा जीत दर्ज की।
-मैच में पहला गोल खिलाड़ी रुद्र ने किया। प्रतिद्वंद्वी से बॉल लेने के लिए प्रयास में वह जमीन पर गिर गए। चोट की परवाह न करते हुए उन्होंने मैच जारी रखा। प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी से गेंद छीनकर गोल किया।
खिलाड़ी बोले
ग्रासरूट फुटबॉल प्रतियोगिता में पहली बार लिया हिस्सा
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल टीम के खिलाड़ी तनीश ने कहा कि वह इससे पहले केवल जिला स्तर पर खेले थे। रजत पदक जीता था। यह उनकी पहली ग्रासरूट फुटबॉल प्रतियोगिता है। पहली प्रतियोगिता में अपनी टीम के साथ दूसरा स्थान प्राप्त कर अच्छा लगा।
2023 में स्वर्ण पदक किया था अपने नाम
कर्ण स्टेडियम के खिलाड़ी दानिश ने कहा कि वह 2023 में आयोजित ग्रासरूट फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं। उस समय उनकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। इस बार कांस्य पदक ही जीत सके।