फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Thief caught from grain market, bike and e-rickshaw recovered

Karnal News: अनाज मंडी से पकड़ा चोर, बाइक और ई-रिक्शा बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Thief caught from grain market, bike and e-rickshaw recovered
करनाल। नई अनाज मंडी के पास बजीदा रोड पर जिला पुलिस की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट टीम ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक बाइक व एक ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। शुक्रवार शाम पुलिस की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अनाज मंडी के पास से आरोपी राहुल निवासी हाल किराएदार बांसों गेट को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट व चोरी के मामले दर्ज हैं व नशा करने का आदी है। उसने बाइक व ई-रिक्शा को नशे की पूर्ति के लिए ही चोरी किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed