{"_id":"684350ccfe38f3ba99069f79","slug":"they-used-to-get-sim-cards-by-getting-thumb-impressions-of-villagers-karnal-news-c-18-knl1008-663888-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ग्रामीणों के अंगूठे लगवा निकलवाते थे सिम कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ग्रामीणों के अंगूठे लगवा निकलवाते थे सिम कार्ड
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कर्ण कैनाल में चल रहे कॉल सेंटर में बरामद सिम बॉक्स और करीब 56 सिम कार्ड से खुलासा हुआ है कि ये सिम कार्ड गांव के भोले भाले लोगों के नाम से फर्जी तरीके से निकाले गए थे। उनका अंगूठा लगाकर ई-वेरिफिकेशन के जरिये सिम कार्ड लिया जाता था।
इसके बाद आरोपी अमरजीत इन सिम कार्ड को कॉल सेंटर संचालक को बेच देता। कॉल सेंटर संचालक इन्हें सिम बॉक्स में लगाकर कॉलिंग करवाता। ये सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था। जब टेलीकॉम कंपनी को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने पुलिस प्रशासन के सहयोग से सीएम फ्लाइंग के साथ मौके पर रेड की।
रेड के दौरान कॉल सेंटर से बिना लाइसेंस के चलाए जाना वाला सिम बॉक्स, इसमें संचालित 15 सिम के अलावा 56 दूसरे सिम भी बरामद किए। इसके अलावा आठ कंप्यूटर सेट और एक लैपटॉप भी बरामद किया गया है। अब टेलीकॉम कंपनी जांच कर रही है कि इन सिम से किन किन लोगों को फोन किए गए हैं। टेलीकॉम कंपनी के पदाधिकारियों का कहना है कि ये जांच काफी लंबी चलेगी। हर सिम से किए गए कॉल की जानकारी ली जा रही है। ये सिम कार्ड किस किस के नाम पर रजिस्टर्ड थे।
विज्ञापन
इनसे किन-किन लोगों को कॉल किए गए थे। दूसरी ओर टेलीकॉम कंपनी के नोडल अधिकारी की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने कॉल सेंटर संचालक कपिल और सिम उपलब्ध करवाने वाले अमरजीत के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।