फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There will be relief from potholes on the roads, travel will become easier

Karnal News: सड़कों पर गड्ढों से मिलेगी निजात, सुगम होगा सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
There will be relief from potholes on the roads, travel will become easier
- असंध की 10 ओडीआर सड़कें होंगी दुरुस्त, तीन का चौड़ीकरण और दो का किया जाएगा पुनर्निर्माण
विज्ञापन


- मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, 25 करोड़ रुपये होंगे खर्च

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। दूसरे गांवों व मुख्य मार्गों को जोड़ने वाली सड़कों को जल्द गड्ढा मुक्त किया जाएगा। इसके बाद असंध के इन मार्गों पर वाहन सरपट दौड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने असंध क्षेत्र की 10 ओडीआर सड़कों की हालत सुधारने के लिए मंजूरी दे दी है। तीन सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी, दो का पुनर्निर्माण होगा और पांच सड़कों की मरम्मत करके सुदृढ़ किया जाएगा। इन सड़कों पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


विदित हो कि क्षेत्र की कई सड़कों की हालत खराब है। इनके सुधार के लिए स्थानीय स्तर पर कई बार मांग भी उठी है। अधिकारियों की ओर से भी प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा गया था, जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी दे दी है। कुल राशि में से करीब 4.50 करोड़ रुपये सड़कों को चौड़ा करने में खर्च होंगे। जबकि साढ़े छह करोड़ रुपये सड़कों के पुनर्निर्माण पर खर्च होंगे।
विज्ञापन




इन सड़कों का होगा चौड़ीकरण

- 1.41 करोड़ से जलमाना से चकमुंद्रिका गांव तक 2.3 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण होगा।

- 89.41 लाख रुपये से दादूपुर संपर्क सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण होगा।

- 2.42 करोड़ रुपये से गांव राहड़ा से लालैन तक सड़क का पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण होगा।



इनका होगा पुनर्निर्माण

- 72.71 लाख रुपये से गांव बस्सी बीरबस्सी-एससी बस्ती की 80 एमएम इंटरलॉकिंग ब्लॉक से सड़क का निर्माण होगा।

- 3.55 करोड़ रुपये से सालवन से डिडवाड़ा तक 3.5 किमी लंबी सड़क का पुनर्निर्माण होगा।



इनका होगा सुदृढ़ीकरण

- 4.80 करोड़ रुपये से गांव खेड़ी सरफली से राहड़ा तक 6.8 किलोमीटर लंबी सड़क का सुदृढ़ीकरण होगा।

- 2.22 करोड़ रुपये से 3.6 किमी तक लंबी गगसीना से ऐंचला सड़क का सुदृढ़ीकरण होगा।

- 3.32 करोड़ रुपये से असंध से डेरा गामा तक की सड़क का सुदृढ़ीकरण होगा।

- 3.65 करोड़ रुपये से असंध से खिजराबाद तक चार किलोमीटर लंबी सड़क का सुदृढ़ीकरण होगा।

- 2.02 करोड़ रुपये से 1.5 किमी तक लंबी असंध बाईपास (गुरुनानक चौक से ढोल चौक) का सुदृढ़ीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed