फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There will be power cuts for four more days, uninterrupted supply from next week

Karnal News: चार दिन और होगी बिजली कटौती, अगले सप्ताह से निर्बाध आपूर्ति

Thu, 09 Oct 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 09 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
There will be power cuts for four more days, uninterrupted supply from next week
चार दिन और होगी बिजली कटौती, अगले सप्ताह से निर्बाध आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। इस बार दीपावली पर निर्बाध बिजली देने के लिए बिजली निगम की ओर से लाइनों की मरम्मत के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शहर की मुख्य लाइनों, जिन पर लोड ज्यादा है, उनकी मरम्मत की जा रही है। जंपर, पुराने फ्यूज व पुरानी लाइनों को नई केबल लगाकर बदला जा रहा है। चार दिन का काम बाकी है। इस दिनों में बिजली की कटौती होगी। निगम के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार से बिजली की निर्बाध आपूर्ति की जाएगी।
इससे पहले भी निगम की ओर से पिछले दो महीने से सभी सब-डिवीजनों में मरम्मत व ट्रिमिंग कार्य चलाया जा रहा था। अगले सप्ताह से 24 घंटे बिजली देने की कोशिश होगी। संबंधित एसडीओ, जेई व फोरमैन को इस संबंध में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बिजली निगम की ओर से इस विशेष अभियान के मुख्यालय से आदेश भी हो चुके हैं। कर्मचारियों को विशेष काम के लिए अलग से दो हजार रुपये तक प्रतिदिन दिए जाएंगे। इससे पहले यह 500 रुपये प्रतिदिन मिलते थे। बिजली निगम का दावा है कि आगामी 10 दिनों में बिजली लोड बढ़कर डेढ़ करोड़ यूनिट प्रतिदिन के पार होने की संभावना है।
विज्ञापन



40 ट्राॅली ट्रांसफार्मर की है व्यवस्था
दीपावली पर शहर को जगमग रखने के लिए निगम की ओर से कुल 40 ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की गई है। निगम अधिकारियों का दावा है कि जिलेभर में दीपावली पर एक पल के लिए भी बिजली बाधित नहीं होगी। पर्व को लेकर लोग अपने घरों को इलेक्ट्राॅनिक लड़ियों से सजाएंगे। ऐसे में बिजली की खपत बढ़ना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगी छह घंटे की कटौती
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के 33 केवी रामनगर से चलने वाले 11 केवी बालाजी फीडर, जेल फीडर की बिजली सुबह 10 से शाम 4 बजे तक 6 घंटे के लिए बाधित रहेगी। लाइनों के मरम्मत कार्य के चलते बाला जी कॉलोनी, जिला जेल, पिंगली रोड, शिव राइस मिल, सिंगल मोटर, यमुना विहार, कैथल रोड, सैदपुरा कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 33 केवी डीडीआई फीडर, 11 केवी लिबर्टी फीडर, 11 केवी खरकाली, 11 केवी कुटेल मोड, अराईपुरा अस्पताल, पंजू राम कॉलोनी, न्यू नीलकंठ ढाबा की बिजली सुबह 9 से 11 बजे तक 2 घंटे के लिए बाधित रहेगी।



---------
इस बार दीपावली पर शहरवासियों को निर्बाध बिजली देने के लिए बिजली निगम की ओर से विशेष्ज्ञ अभियान चलाकर लाइनों की मरम्मत की जा रही है। अगले सप्ताह से शहरवासियों को निर्बाध बिजली दी जाएगी। दीपावली पर शहर जगमग रहे, लोगों व दुकानदारों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए निगम की टीम फील्ड में लगातार कार्य कर रही है। - नसीब सिंह, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed