फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There will be no dirt at the railway station... private employees will be deployed

Karnal News: रेलवे स्टेशन पर नहीं दिखेगी गंदगी... तैनात होंगे निजी कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
There will be no dirt at the railway station... private employees will be deployed
अमर उजाला में प्रकाशित खबर
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था बेहतर होगी। इसके लिए निजी सफाई कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। अमर उजाला के बुधवार के अंक में प्रकाशित खबर के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है।
स्टेशन पर लंबे समय से सफाई का टेंडर लंबित होने और परिसर में गंदगी की समस्या उजागर होने के बाद रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक विनोद धीमान ने स्टेशन अधीक्षक को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। सफाई की निविदा प्रक्रिया को तेज करने के लिए कहा है ताकि जल्द से जल्द नया टेंडर जारी कर नियमित सफाई व्यवस्था बहाल की जा सके।
विज्ञापन


मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि जब तक नया टेंडर जारी नहीं हो जाता तब तक निजी स्तर पर कुछ अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए। इससे प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर और सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जा सकेगी और यात्रियों को होने वाली परेशानी भी कम होगी। निविदा के लिए भी मुख्यालय को पत्र लिखने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed