फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There will be no construction within 300 meters of 14 archaeological sites of Karnanagari

Karnal News: कर्णनगरी के 14 पुरातत्व स्थलों के 300 मीटर दायरे में नहीं होगा निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
There will be no construction within 300 meters of 14 archaeological sites of Karnanagari
कर्णनगरी के 14 पुरातत्व स्थलों के 300 मीटर दायरे में नहीं होगा निर्माण
- विरासत स्थलों के संरक्षण में संस्कृति मंत्रालय के राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण ने दिया आदेश
विज्ञापन

- नगर निगम को भेजे निर्देश, निर्माण से पहले लेनी होगी अनुमति, वरना गिरा दिया जाएगा भवन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पुरातत्व और विरासत स्थलों के संरक्षण के लिए संस्कृति मंत्रालय भी सख्त रुख अपना चुका है। इन स्थलों के आसपास हो रहे अवैध निर्माण की वजह से इन्हें नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में पुरातत्व व विरासत स्थलों के 300 मीटर के दायरे में निर्माण पर रोक लगा दी गई है। करनाल में ऐसे 14 पुरातत्व स्थल हैं, इनमें से 10 कोस मीनार हैं।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण की ओर से शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय के माध्यम से आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत कोई भी पुरातत्व स्थलों के 300 मीटर दायरे में भवन निर्माण नहीं कर पाएगा। किसी भी प्रकार के निर्माण के लिए अब निकाय से पहले मंत्रालय से भी अनुमति लेनी होगी। इन आदेशों को नहीं मानने व बिना अनुमति किए गए निर्माणों को गिरा दिया जाएगा।
विज्ञापन

निर्माण के लिए अनुमति लेना अनिवार्य
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रोफेसर किशोर कुमार बासा ने शहरी स्थानीय निकाय को निर्देश दिया हैं कि केंद्रीय संरक्षित संस्मारक के दायरे में आने वाले संरक्षित क्षेत्र में काफी सारे अवैध निर्माण हो रहे हैं। जिसे लेकर राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण के पास अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आवेदन आ रहे हैं। जिनको पुरातत्व स्थल एवं विरासत योग्य स्थल के नियमानुसार रद्द किया जा रहा है। जो लोग अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें नियमों की जानकारी नहीं है। ऐसे में नगर निगम की ओर से उनको भवन नक्शा एवं अनुमति देने से पहले जांच करनी होगी। निगम की अनुमति से पहले किसी भी प्रकार के निर्माण के लिए राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये पुरातत्व स्थल शामिल
-कुषाण स्तूप या जरासंध का किला असंध सालवान
- पुरानी मुगल सराय के गेट घरौंडा
- कैंट चर्च टावर एवं कब्रिस्तान करनाल
- यूरोप के सिपाहियों की कब्रें कच्छेरी

- ये 10 पुरातत्व कोस मीनार शामिल
- कोस मीनार भेड़ी कलां

- कोस मीनार दाहा
- कोस मीनार पूर्व घरौंडा
- कोस मीनार दक्षिण घरौंडा
- कोस मीनार नमस्ते चौक
- कोस मीनार शहर
- कोस मीनार कुटेल
-. कोस मीनार कोहंड
- कोस मीनार पूर्व तरावड़ी
- कोस मीनार दक्षिण तरावड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed