फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There will be fog in the morning, nights will be cold

Karnal News: सुबह को छाएगा कोहरा, रातें होंगी ठंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
There will be fog in the morning, nights will be cold
मौसम 21 तक रहेगा खुश्क, 22 की रात से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रविवार की सुबह भी कोहरे से ढकी रही। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी दो दिनों तक सुबह को कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।
21 नवंबर तक मौसम खुश्क लेकिन परिवर्तनशील रह सकता है। रात्रिकालीन तापमान में गिरावट की संभावना है। 22 नवंबर की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके बाद मौसम में बदलाव संभव है। पिछले चार दिनों से लगातार सुबह घना कोहरा छा रहा है, दो दिन तो दिन के समय में भी धुंध छाई रही।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ.मदन खीचड़ के अनुसार राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 12 से 16 नवंबर तक धुंध की स्थिति बनी, इस का मुख्य कारण लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाओं में बदलाव उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं से पुरवाई होने के कारण वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से धूल तथा अन्य प्रदूषक तत्व निचले वातावरण में संघनित होना रहा, जिसके कारण धुंध (स्मॉग) बना। उनका कहना है कि राज्य में मौसम आमतौर पर 21 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 नवंबर से फिर से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चली, जिसके कारण स्मॉग की स्थिति में कमी आई, रात्रि तापमान में गिरावट आई। 22 नवंबर रात्रि से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित है।

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वैधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इधर, क्षेत्र की आबोहवा में भी आंशिक सुधार देखा गया है। इस कारण एक्यूआई 171 रहा है। अभी दो दिन और सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed