फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There will be blockades on 20 city routes and 10 rural police station areas.

Karnal News: शहर के 20 मार्गों और ग्रामीण 10 थाना क्षेत्रों में होगी नाकाबंदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
There will be blockades on 20 city routes and 10 rural police station areas.
- होली पर पुलिस सतर्क, 340 जवानों की लगाई ड्यूटी, प्रत्येक थाना क्षेत्र में आठ से 10 जगह होगी चेकिंग
विज्ञापन


-हुडदंगबाजों पर रहेगी पुलिस की कड़ी सख्ताई, शराब पीकर वाहन चलाया तो होगा जब्त, ब्रीथ एनालाइजर व एल्को सेंसर के साथ तैनात रहेंगी टीम

-शिकायत आने पर भी तुरंत रिस्पांस करेगी पुलिस टीम

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। होली पर हुड़दंग से निपटने के लिए पुलिस शहर में 20 जगहों पर नाके लगाकर चेकिंग करेगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के 10 थाना क्षेत्रों में भी नाकाबंदी होगी। इसके लिए 340 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। अगर कोई हुडदंग करता पाया गया तो उस पर पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस की पीसीआर और राइडर लगातार शहर में गश्त पर रहेंगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी नजर रहेगी। इसके अलावा हर नाके पर पुलिस टीम ब्रीथ एनालाइजर व एल्को सेंसर के साथ तैनात रहेगी।

एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने बताया कि होली पर्व को सभी खुशी के साथ मनाएं। ट्रैफिक नियमों के मुताबिक एल्को-सेंसर से मौके पर चेकिंग, भारी जुर्माने, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन (तीन महीने तक), वाहन जब्ती और जेल (15-20 दिन तक) के प्रावधान शामिल हैं। पुलिस ने प्रत्येक थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्र में आवश्यक जगहों पर नाके लगाकर चेकिंग करें। शहर में होने वाले कार्यक्रमों पर भी नजर रखें। ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना और हुड़दंगबाजी को रोका जा सके।
विज्ञापन


ज्यादा शराब पीकर वाहन चलाया तो होगी जब्त

प्रत्येक नाका पर पुलिस की टीम एल्को सेंसर के साथ तैनात रहेगी। वहीं ट्रैफिक नियम के अनुसार 50 एमएल से अधिक शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाने पर पुलिस चालान करेगी। रक्त में इससे अधिक अल्कोहल की मात्रा पाए जाने पर लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की जाएगी। वहीं अगर गाड़ी चालक 500 एमएल तक शराब पीए पाया जाएगा तो पुलिस वाहन जब्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed