फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There will be admissions up to 23 in colleges and up to 30 in ITI.

Karnal News: कॉलेजों में 23 और आईटीआई में 30 तक होंगे दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
There will be admissions up to 23 in colleges and up to 30 in ITI.
- नई सरकार बनते ही फिर खुले पोर्टल, विद्यार्थियों को दिया अवसर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। प्रदेश में सरकार बनते ही उच्चतर शिक्षा विभाग और तकनीकी शिक्षा विभाग ने दाखिले के लिए विद्यार्थियों को एक और अवसर दे दिया है। ताकि चुनाव के दिनों में जो विद्यार्थी प्रक्रिया के रुकने के कारण दाखिले से वंचित रह गए थे, उन्हें अब दाखिला मिल जाए और उनका साल खराब न हो।

जारी अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में यूजी और पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए एक बार फिर से पोर्टल खोल दिया है। यह पोर्टल सोमवार से तीन दिन के लिए खोला गया है। जो विद्यार्थी यूजी, पीजी में दाखिला लेना चाहते हैं, वह 23 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आईटीआई में दाखिले के लिए 30 अक्तूबर तक प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन


विभिन्न कॉलेजों की बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए के अलावा स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर रखी गई है। राजकीय पीजी कॉलेज के दाखिला प्रक्रिया डॉ. सुभाष जागलान ने बताया कि स्नातक व पीजी कक्षाओं के जिन विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिला नहीं लिया है, वे ऑनलाइन आवेदन करके आवश्यक दस्तावेजों के साथ कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं। अभी कई सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रक्रिया के बाद दाखिले का चौथा अवसर
तकनीकी एवं कौशल विकास विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों के लिए दाखिले का अंतिम मौका दिया है। विभाग की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 18 से 30 अक्तूबर तक एक बार फिर दाखिले के लिए पोर्टल खोला गया है। जिले में 11 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की सभी रिक्त सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे। जिले में अभी करीब 25 फीसदी सीटों पर कोई विद्यार्थी दाखिले के लिए नहीं आया है। जबकि नई और ग्रामीण आईटीआई में आधी सीटें खाली हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विभाग की ओर से दाखिले के लिए चौथी बार पोर्टल ओपन किया गया। जबकि इससे पहले चार चरण की दाखिला प्रक्रिया चलाई गई।


संस्थान में शिरकत करके समाधान पाएं विद्यार्थी
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अनुदेशक जसविंद्र संधू ने बताया कि कौशल विकास विभाग की ओर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए दोबारा से पोर्टल ओपन किया गया है। विभाग की तरफ से विद्यार्थियों की तरफ से अंतिम मौका दिया गया है। जिन विद्यार्थियों ने पहले आवेदन किया हुआ है वो किसी कारणवश दाखिला नहीं ले पाए है। वे विद्यार्थी दाखिला ले सकता है। इसके अलावा नए विद्यार्थी भी दाखिला ले सकता है। दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ संस्थान में दोपहर 12 बजे तक पहुंचकर दाखिला ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed