फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There will be a power cut for four hours in the city today

शहर में आज चार घंटे बिजली कट लगेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
There will be a power cut for four hours in the city today
करनाल। वसंत विहार के समीप स्थित 132 केवी पावर हाउस से चलने वाले 33 केवी कल्पना चावला फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते रविवार को सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक बिजली कट लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके चलते 33 केवी ओपीएच, 33 केवी कल्पना चावला, 33 केवी सेक्टर छह, 33 केवी सेक्टर-12, 11 केवी एनडीआरआई, 11 केवी अशोका, 11 केवी संत नगर, 11 केवी करनाल नंबर-1, 11 केवी सेक्टर-13, 11 केवी सेक्टर आठ, 11 केवी सीएसएसआरआई, 11 केवी आईएनआर, 11 केवी अल्फा सिटी, 11 केवी मॉडल टाउन व 11 केवी बाईपास फीडर की बिजली बंद की जाएगी। इससे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, वसंत विहार गली नंबर एक से आठ तक, आईएआरआई, एनडीआरआई टी-वेल, भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान, होटल ज्वैल्स क्षेत्र, गन्ना प्रजनन केंद्र, इस केंद्र के सामने कुंजपुरा रोड से लगते सरकारी आवासीय क्षेत्र, नागरिक अस्पताल, राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, बलडी गांव, अल्फा सिटी, आईएनआर सिटी व नया बस अड्डा क्षेत्र की बिजली बंद रहेगी। विद्युत निगम सिटी सब डिवीजन के उपमंडल अधिकारी कुलदीप सिंह ने उक्त जानकारी दी। साथ ही उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed