फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There was enthusiasm for Lohri and Makar Sankranti, Revadi and peanuts were sold in abundance.

Karnal News: लोहड़ी और मकर संक्रांति का दिखा उत्साह, खूब बिकीं रेवड़ी और मूंगफलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
There was enthusiasm for Lohri and Makar Sankranti, Revadi and peanuts were sold in abundance.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के बाजार लोहड़ी और मकर संक्रांति के त्योहार के लिए सज गए हैं, जमकर खरीदारी हो रही है। रविवार को कर्ण बाजार में गजक, मूंगफली, और रेवड़ी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। लोग उत्साहित नजर आए।
लोहड़ी का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा वहीं मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी। लोहड़ी की पूर्व संध्या पर पॉपकॉर्न आदि भी दुकानों पर सजे दिखे। हर कोई त्योहार को खास बनाने व खरीदारी में व्यस्त था। कोई दफ्तर के कर्मचारियों के लिए तो कोई संस्थानों के लिए मूंगफली और गजक खरीद रहा है। बढ़े हुए दामों के बावजूद बाजार की रौनक और उल्लास कम नहीं नजर आया।
विज्ञापन







त्योहार पर बढ़ीं कीमतें

कम नहीं हुआ उत्साह
गजक और रेवड़ी के दुकानदार जसबीर कहते हैं कि त्योहार पर ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है। बिक्री ने इस बार बहुत खुशी दी है। त्योहार के चलते इन वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ी हैं। अब मूंगफली 140 रुपये किलो, रेवड़ी 50 रुपये पाव, पॉपकॉर्न 50 रुपये पाव, गजक 100 रुपये प्रति पैकेट (12 पीस), तिल के गजक 80 रुपये पाव, और मुरमुरे 20 रुपये पाव बिक रहे हैं। इसके बावजूद बाजार में रौनक और ग्राहकों का उत्साह कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांवों से आकर की खरीदारी
मुकेश और एक अन्य दुकानदार का कहना है कि लोहड़ी के दिन बिक्री इतनी अधिक होती है कि यह पूरे साल की मेहनत को सार्थक बना देती है। ग्राहक सुबह से आ रहे हैं। इस दिन के बाद ही हमारी असली कमाई होती है इसलिए हम लोहड़ी के त्योहार को अपने लिए बहुत खास मानते हैं। हर ग्राहक खुशी से आकर खरीदारी कर रहा है। कई लोग दूर-दूर के गांवों से खरीदारी करने आ रहे हैं।




हर दुकान पर बांटेंगे मूंगफली व रेवड़ी
कर्ण बाजार संगठन के प्रधान संकल्प भंडारी ने बताया कि लोहड़ी हमारे बाजार के लिए बहुत खास है। एसोसिएशन के सभी साथी व 170 दुकानदार मिलकर लोहड़ी जलाते हैं और खुशी बांटने के तौर पर हर दुकान पर मूंगफली और रेवड़ी के डिब्बे वितरित करते हैं। यह हमारी परंपरा और भाईचारे को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed