फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There was a dispute between the councilor and the member of the District Grievance Redressal Committee over the construction of the road.

Karnal News: सड़क बनाने पर पार्षद व जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य में रार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute between the councilor and the member of the District Grievance Redressal Committee over the construction of the road.
पार्षद की ओर से पीने के पानी की पाइप लाइन डालते समय उखाड़ी गई सड़क की फोटो।  स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




करनाल। वार्ड-19 में रेलवे स्टेशन से लेकर गांधी नगर तक जाने वाली सड़क सुर्खियों में है। सड़क पर निगम पार्षद राजेश अग्घी ने करीब एक करोड़ से मैस्टिक लेयर बिछवाई थी। जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य दर्शन सिंह सहगल इसके विरोध में निगम अधिकारियों को दरखास्त दे चुके थे।
करीब छह माह पहले रेलवे स्टेशन से गांधी नगर को जाने वाली करीब 900 मीटर लंबी मुख्य सड़क पर निगम ने मैस्टिक लेयर बिछा दी। आसपास के कुछ लोगों ने विरोध किया। कहा कि सड़क काफी अच्छी हालात में है। इसे दोबारा न बनाया जाए।
विज्ञापन


पूर्व पार्षद एवं जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य दर्शन सिंह सहगल ने कहा कि करीब 20 साल पहले ये सड़क नगर सुधार मंडल ने कंक्रीट की बनवाई थी। इस पर करीब छह इंच का कंक्रीट था, जिसकी वजह से ये सड़क आज तक बिल्कुल सही और दुरुस्त हालात में थी। बावजूद सड़क पर मैस्टिक लेयर बिछाई गई। इसमें भी काफी अनियमितताएं बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्घी का कहना है कि सड़क के दोनों ओर 19-19 गलियां लगती हैं। सड़क के नीचे पेयजल पाइपलाइन से इन गलियों में पानी सप्लाई होता है। ये मुख्य पाइपलाइन लीक थी जिसकी वजह से सड़क में से पानी भर जाता था। इसे दुरुस्त करवाने के लिए सड़क उखाड़नी पड़ी। इससे सड़क में तीन से चार फीट के गहरे गड्ढ़े हो गए। पाइपलाइन ठीक करवाने के बाद सड़क को दुरुस्त करवाया गया। इसे सही ढंग से रखने के लिए इस पर मैस्टिक लेयर बिछाई गई।




वर्जन-

सड़क की जांच करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मैस्टिक लेयर के भी नमूने लिए जाएंगे। जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी। - रेणु बाला गुप्ता, मेयर, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed