{"_id":"67df228d75596dd1fe0aab8f","slug":"there-was-a-conspiracy-to-extort-money-by-spreading-terror-karnal-news-c-18-knl1008-607521-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दहशत फैलाकर रुपये \nऐंठने की थी साजिशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दहशत फैलाकर रुपये ऐंठने की थी साजिशय
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बाइक सवार युवकों ने कई इलाकों में कारों के शीशे तोड़कर दहशत फैलाई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपी दहशत फैलाकर रुपये ऐंठना चाहते थे। आरोपियों ने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया था। जिनके कब्जे से हथियार और बाइक बरामद कर ली गई हैं। जांच अधिकारी इलम सिंह के अनुसार, आरोपी इंदिरा कॉलोनी निवासी सावन और शाम नगर निवासी साहिल को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है।
18 मार्च की रात को युवकों ने जनकपुरी, चांद सराय, सदर बाजार, इंदिरा कॉलोनी, गऊशाला रोड, खाटू श्याम मंदिर और अन्य स्थानों पर कारों के शीशे तोड़ दिए। शहर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में साफ दिख रहा था कि दो युवक बाइक पर आए और पीछे बैठा युवक उतरते ही हथियार से गाड़ियों के शीशे तोड़ने लगा। उसने एक-एक कर गली में गाड़ियों पर हमला किया और बाइक पर बैठकर फरार हो गए।