फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There should be a fair investigation in the allegations of medical college students: Hooda

मेडिकल कॉलेज की छात्राओं के आरोपों के मामले में हो निष्पक्ष जांच : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
There should be a fair investigation in the allegations of medical college students: Hooda
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि दोषी को सजा मिले। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में गरीब आदमी को रोजगार नहीं मिलता। जो प्रदेश 2014 में प्रति व्यक्ति आय व प्रति व्यक्ति निवेश में नंबर वन था, आज बेरोजगारी, महंगाई और अपराध में नंबर एक पर है। कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है। यह सरकार केवल इवेंट मैनेजमेंट की सरकार है।
सरकार को अपने पंच-सरपंचों पर ही विश्वास नहीं
ई-टेंडरिंग को लेकर सरपंचों के प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भ्रष्टाचार का एक नया अड्डा बनेगा। ग्राम पंचायत में सरपंच व पंच निर्वाचित हैं। उन पर सरकार को भरोसा करना चाहिए। अगर सरकार ही सरपंचों पर भरोसा नहीं रखेगी तो कैसे काम चलेगा। भाजपा घोटालों की सरकार है और यह भी एक तरह का घोटाला होगा। अब जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस के नेतृत्व की तरफ देख रही है।
विज्ञापन

गन्ने की लागत बढ़ी, दाम नहीं बढ़ाना चाहती सरकार
गन्ने के दामों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसान, कर्मचारी और जन विरोधी है। हर वर्ग विमुख हो चुका है, आठ साल में सरकार ने कोई भी जनहित का फैसला नहीं लिया। गन्ने की लागत तो बढ़ा दी, लेकिन कीमत नहीं बढ़ाई। कांग्रेस के समय में गन्ने के दामों में 165 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी, जबकि अब 17 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी हुई है। किसान का समय पर भुगतान भी नहीं होता। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोमवार को करनाल में कांग्रेस नेता जोगिंद्र सिंह चौहान के बेटे के शादी समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भारत जोड़ो यात्रा के सफल आयोजन करने पर धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed