फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There is a straw in the beard of the thief, there is sin in Rahul's mind, that is why the fear of ED is haunting: Manohar Lal

चोर की दाढ़ी में तिनका, राहुल के मन में पाप है तभी ईडी का डर सता रहा : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
There is a straw in the beard of the thief, there is sin in Rahul's mind, that is why the fear of ED is haunting: Manohar Lal
- केंद्रीय मंत्री हरियाणा में कांग्रेस की यात्राओं पर बोले, सबके मन में अपनी उमंग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने राहुल गांधी, दीपेंद्र हुड्डा व कुमारी सैलजा पर निशाना साधा। राहुल गांधी के ईडी का छापा वाले बयान पर उन्होंने कहा कि ये चोर की दाढ़ी में तिनके वाली बात है। डरता वही है, जिसके मन में पाप होता है। यदि उन्होंने पाप किया है तो हो सकता है उनके मन की यह बात जल्द पूरी होगी, तभी जनता को भी पता चलेगा।

वे कर्ण कमल में पहुंचे थे। प्रेसवार्ता में उन्होंने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र और कुमारी सैलजा की अलग-अलग यात्रा पर कहा कि भाजपा, बसपा और अन्य सभी दल चुनावों को लेकर अपने कार्यक्रम तय करते हैं। लेकिन उस पार्टी का क्या करें जो एक ही पार्टी के दो-दो, चार-चार जगह उमंगे उठाते हैं। कांग्रेस में सभी अपने मन में ही उमंग उठाते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकाल में कई भर्तियां हुईं रद्द
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले 20 साल का इतिहास देखेंगे तो कांग्रेस कार्यकाल की 11 भर्तियां कोर्ट ने रद्द की हैं। कोई भी भर्ती उन्होंने पूरी नहीं कराई है। हमारे समय में सभी भर्तियों की कोर्ट ने छानबीन की तो सब क्लीयर हुआ है। जब से नौ जवानों को सरकारी नौकरी आसानी से देने के लिए सीईटी शुरू किया तो उन्हें वहम हो गया कि सारा श्रेय भाजपा ले जाएगी। उनके कार्यकाल की 80 हजार नौकरी के मुकाबले, हमने डेढ़ लाख नौकरी दी हैं। पारदर्शी और रिश्तेदारी नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन




भगवंत मान के दावे पर बोले, न नौ मन तेल न राधा नाचेगी

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पंजाब सीएम भगवंत के हरियाणा में आप की सरकार बनने पर सभी टोल प्लाजा बंद करने के दावे पर कहा कि कह रहे हैं कि न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम सभी की सलाह के बाद ही अच्छे प्रत्याशी देंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी अच्छा काम रहे हैं, मैं उनसे पुराना परिचित हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed