{"_id":"68ab5f628fb5df2a4806a155","slug":"theft-at-two-places-within-a-radius-of-500-meters-in-the-same-night-karnal-news-c-246-1-sknl1022-142720-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एक ही रात में 500 मीटर के दायरे में दो जगह चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एक ही रात में 500 मीटर के दायरे में दो जगह चोरी
Mon, 25 Aug 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र में एक रात में दो जगह चोरी कर आरोपी पुलिस को चुनौती दे गए। दोनों चोरी 500 मीटर की परिधि में हुई। दोनों मामलों में पुलिस ने छानबीन के बाद अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-17 निवासी यशपाल ने बताया कि उनका वर्कशॉप रोड पर शहीद भगत सिंह (फव्वारा) चौक के पास रेस्तरां है, जहां से 22 अगस्त की रात काम खत्म कर वह व अन्य कर्मी घर लौट आए थे। अगली सुबह सुबह रेस्तरां पहुंचने पर पाया कि काउंटर से 30 हजार की नकदी व लैपटॉप चोरी है।
जांच करने पर पाया कि रेस्तरां की खिड़की का दरवाजा और सीसीटीवी कैमरे टूटे हैं। इससे अनुमान है कि खिड़की के रेस्तरां में घुसकर चोरी को अंजाम दिया गया। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई फुटेज जांचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस काे दी शिकायत में न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी पंकज कुमार मलिक ने बताया कि उनकी खालसा कॉलेज रोड पर सौभाग्य मैल्टीवर्स के नाम से दुकान है, जहां से 22 अगस्त की रात ताला लगाकर घर लौटे गए थे, पर अगली सुबह दुकान पहुंचने पर पाया कि अंदर से पांच हजार की नकदी, एलसीडी व कपड़े चोरी कर लिए गए हैं। मामले के जांच अधिकारी किरनचंद ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है, जल्द आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।