फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The young man was surrounded and beaten, receiving nine stitches on his head.

Karnal News: युवक को घेरकर पीटा, सिर में आए नौ टांके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:00 AM IST
विज्ञापन
The young man was surrounded and beaten, receiving nine stitches on his head.
करनाल/असंध। सालवन गांव में कहासुनी के बाद शुक्रवार की रात को गौरव को गांव के कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। इससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सिर में नौ टांके आए हैं। पुलिस ने चार को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में परिवार ने बताया कि गोलू, मुरकी, कालू, अजय और अन्य लोगों ने मिलकर उनके बेटे गौरव पर हमला किया। कुछ समय पहले गांव में ही उनके साथ कहासुनी हुई थी। उसी के चलते आरोपियों ने गौरव को घेरकर बुरी तरह से पीटा। गौरव की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। सिर पर गंडासियों व डंडे लगने से नौ टांके आए हुए हैं। सालवन चौकी प्रभारी हकबीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है, जल्द आरोपियों को काबू कर लेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed