{"_id":"67e1ca03f81b0671a7000d45","slug":"the-young-man-jumped-into-the-canal-karnal-news-c-18-knl1008-608756-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: युवक ने नहर में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: युवक ने नहर में लगाई छलांग
विज्ञापन
- मोबाइल और हेलमेट नहर किनारे छोड़ा, गोताखोरों की टीम चला रही तलाशी अभियान
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जटपुरा गांव के पास नहर में एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक की पहचान शामगढ़ निवासी 30 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। जोकि गुरुग्राम की कंपनी में काम करता था और कुछ दिन पहले अपने घर आया था। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तलाशी अभियान चलाया है।
परिजनों के अनुसार, 23 मार्च की शाम को अचानक विशाल ने नहर में छलांग लगा दी थी और किसी ने उसे नहर में कूदते देखा था। जिसके बाद उन्हें जानकारी मिली थी। उसने अपनी बाइक और हेलमेट के साथ-साथ मोबाइल भी किनारे रख दिया था। विशाल ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके बारे में जानकारी नहीं है। 24 घंटे तक उसका सुराग नहीं लगा। सरकारी गोताखोर कर्ण की टीम तलाशी अभियान चलाए हुए है। कर्ण के अनुसार, पानी का बहाव तेज होने के कारण दिक्कत आ रही है। करीब दो किलोमीटर क्षेत्र खंगाला जा चुका है। परिजनों के अनुसार, विशाल की करीब दो साल पहले शादी हुई थी।