फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The welfare of life is possible only by remembering God: Karuna Giri

प्रभु स्मरण से ही जीवन का कल्याण : करुणा गिरी

Tue, 20 Jan 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 20 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The welfare of life is possible only by remembering God: Karuna Giri
मंच से प्रवचन करते हुये महामंडलेश्वर करुणा गिरी। संवाद
तरावड़ी। श्री हनुमान सेवा समिति की ओर से मां अन्नपूर्णा धाम में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर तीसरे दिन श्रीराम कथा श्रद्धा, भक्ति और भावविभोर वातावरण में संपन्न हुई। इसमें कथा व्यास महामंडलेश्वर करुणा गिरी महाराज ने श्रीराम कथा के विभिन्न प्रसंगों से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने राजा परीक्षित, शबरी व भरत मिलाप के प्रसंगों का वर्णन करते हुए धर्म, भक्ति, त्याग और कर्तव्य का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सत्संग और प्रभु स्मरण से ही जीवन का कल्याण होता है। महामंडलेश्वर ने राजा परीक्षित के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि राजा परीक्षित ने मृत्यु का ज्ञान होने पर सांसारिक मोह त्यागकर भगवान के नाम और कथा का आश्रय लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिव शक्ति इंटर ग्लोबल के सीएमडी रमेश गुप्ता व पवन अग्रवाल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed