फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The weather will remain clear even today, there will be relief

Karnal News: आज भी साफ रहेगा मौसम, मिलेगी राहत

Sat, 03 Feb 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 03 Feb 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
The weather will remain clear even today, there will be relief
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कई दिनों तक लगातार मौसम खराब रहने के बाद शुक्रवार को मौसम साफ हो गया। सुबह से ही धूप निकली, हालांकि दोपहर में कुछ समय तक बादलों की आवाजाही रही। जिससे अधिकतम तापमान में तो वृद्धि हुई लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानकों के अनुसार शनिवार व रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।
दिसंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर जनवरी के पूरे माह और फरवरी की शुरुआत तक मौसम अनिश्चितता से भरा रहा। कम ही दिन धूप निकली, जिससे लोगों को सर्दी का सितम झेलना पड़ा। फिलहाल शुक्रवार ने राहत लोगों को काफी राहत दी। भले ही मौसम विभाग का अलर्ट था कि शुक्रवार को भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है लेकिन करनाल जिले में दोपहर को कुछ समय तक बादल आए लेकिन हवा के साथ आगे चले गए। सुबह से तेज धूप निकली तो शाम तक रही। जिससे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल की जिला मौसम शाखा में शुक्रवार का अधिकतम तापमान18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो वीरवार को 17.2 था। करीब 1.3 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा है, जबकि न्यूनतम तापमान 12.1 था, जो शुक्रवार को 7.2 डिग्री सेल्सियस रह गया। जिससे रात को सर्दी फिर बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार व रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed