फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The weather was pleasant after the rains in karnal

करनाल में झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
The weather was pleasant after the rains in karnal
शहर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की सुबह से बादल छाए रहे, वहीं दोपहर बाद झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लगभग एक घंटे में करीब नौ एमएम बारिश रिकार्ड की गई। विदित हो कि मौसम विभाग की ओर से पूर्व में ही बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई थी।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ का पूर्वानुमान है रविवार को भी दिनभर बादलों की आंख मिचौली जारी रहेगी। सोमवार को गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद 18 से 21 मई तक तक बादल छाने या बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार शनिवार दोपहर 9.0 एमएम वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 36.4 व न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 67 व दोपहर को 86 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 17.4 एमएम रहा। हवा की औसत गति सुबह 0.7 और दोपहर को 2.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही। एक दिन पूर्व शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 व न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस था। वहीं पिछले साल 15 मई को अधिकतम तापमान 38.0 व न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना बेल्ट के गांवों में ओलावृष्टि
शनिवार को हुई झमाझम बारिश के दौरान यमुना बेल्ट के नवीपुर, चुंडीपुर, टापू सहित कई अन्य गांवों में ओलावृष्टि भी हुई। इससे फसलों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
किसानों के लिए फायदेमंद
किसानों के लिए यह वर्षा बहुत फायदेमंद रहेगी। सूखे खेतों की जुताई के लिए सिंचाई करनी पड़ रही थी। वहीं गन्ना, चारा व सब्जी की फसलों को भी इससे फायदा होगा। ज्यादा बारिश से बेल वाली फसलों को नुकसान की संभावना रहती है, हालांकि अभी तक हुई वर्षा को अत्याधिक नहीं माना जा रहा।
बच्चों ने लिया बारिश का मजा
लॉकडाउन के चलते घरों में रह रहे बच्चों ने छतों पर चढ़कर फुहारों का आनंद लिया। वहीं लोगों ने बारिश के बीच चाय-पकौड़े का भी आनंद लिया। दूसरी ओर शहर की कुछ सड़कों पर जलभराव हुआ, जिस कारण दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्री-मानसून व मानसून का अभी इंतजार
करनाल। ऋतु चक्र के अनुसार जून के अंत तक प्री-मानसून व जुलाई की शुरुआत में करनाल क्षेत्र में मानसून सक्रिय होता है। केरल में जब मानसून शुरू हो जाता है तो उसके यहां पहुंचने से पूर्व उत्तर भारत क्षेत्र में वर्षा होती है, उसे प्री-मानसून मानते हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अबकी बार मानसून की अच्छी दस्तक हो सकती है। मध्य जून से धान की रोपाई का सीजन जोर पकड़ने लगता है। उस समय बारिश होने पर ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed