{"_id":"674279f46c44df917509675c","slug":"the-weather-is-expected-to-be-clear-and-cloudy-karnal-news-c-18-knl1008-525677-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मौसम साफ रहने और बादल छाने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मौसम साफ रहने और बादल छाने के आसार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सुबह हल्का कोहरा छाया तो इसके बाद दिनभर बादलों की भी आवाजाही रही। दिन में हल्की धुंध भी रही लेकिन शाम को हवाएं चलने के बाद मौसम साफ नजर आने लगा। तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी गई। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि कल से मौसम साफ रह सकता है लेकिन बीच-बीच में बादल छा सकते हैं।
अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से अभी तक मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है, इसके कारण तापमान भी सामान्य से ऊपर रहा है। गेहूं की बिजाई में भी इस कारण विलंब हुआ है। इस समय भी गेहूं की बिजाई अंतिम चरण में हैं। इन दिनों मौसम गेहूं की बिजाई के अनुकूल है। चार दिनो से मौसम साफ है, शनिवार की अलसुबह जरूर कोहरा छाया, जिसके कारण वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
दिनभर हल्की धुंध जैसी स्थिति बनी रही। शाम को हवा चलने के कारण मौसम साफ हो गया। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में शनिवार को अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि रविवार से शाम व रात को मौसम साफ हो सकता है, दिन के समय में भी हल्की गति से हवा चल सकती है। इससे दिन के तापमान में मामूली कमी आ सकती है।