फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The weather changed again... a white sheet of hail covered Tarawadi-Nilokheri.

Karnal News: फिर बदला मौसम... तरावड़ी-नीलोखेड़ी में बिछी ओलों की सफेद चादर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The weather changed again... a white sheet of hail covered Tarawadi-Nilokheri.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दो दिन की गर्मी के बाद शनिवार की शाम को तरावड़ी-नीलोखेड़ी क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरे। करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। 10 मिनट तक बरसे ओलों से बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश की संभावना जताई है। अगले सप्ताह में 17 अप्रैल तक तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।
शनिवार का दिन वैसे सामान्य दिनों के मुकाबले गर्म रहा। दिन का तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले अधिकतम तापमान करीब एक अंक कम 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान करीब तीन अंक तक कम 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 14 अप्रैल तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 12 अप्रैल की रात को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 13 अप्रैल व 14 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं बादल छाने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने तथा हल्की से मध्यम गति से हवा चल सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने और रात के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की बढ़ी चिंता.. खेत और मंडियों में है गेहूं
बदलते मौसम से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अभी तक करीब 50 प्रतिशत फसल की ही कटाई हुई है। गेहूं की पकी फसल खेतों में खड़ी है। कटी हुई फसल नमी के कारण मंडियों में पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed