फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The war was fought with the British rule by refusing to pay rent.

Karnal News: सीएम फ्लाइंग का छापा, आंगनबाड़ी में 54 किलो अनाज मिला कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
The war was fought with the British rule by refusing to pay rent.
कई अन्य खामियां भी मिलीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। उप-मंडल के फफड़ाना गांव में आंगनबाड़ी में अनियमितता की शिकायत के आधार पर सीएम फ्लाइंग व सीआईडी विभाग ने छापा मार कर केंद्र का रिकॉर्ड खंगाला। जिसमें लगभग 54 किलो अनाज कम मिला है। इस दौरान आंगनबाड़ी में कोई भी बच्चा नहीं मिला। सीएम फ्लाइंग इंचार्ज शेर सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से आंगनबाड़ी की शिकायत मिल रही थी। जिसके आधार पर छापा मारा गया तो आंगनबाड़ी में भारी खामियां पाई गईं।

आंगनबाड़ी में लगे रजिस्टर में भी मिलान नहीं हो पाया। आंगनबाडी वर्कर निर्मला व हेल्पर कमला भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। इस दौरान आंगनबाड़ी में सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं थी और बिजली की भी व्यवस्था नहीं मिली। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से जो भी कार्रवाई बनेगी वह अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में अब आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। अगर आगे कोई भी किसी आंगनबाड़ी में अनियमितता मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed