फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The village's water entered the playground of Uchana village, electricity came in the poles

Karnal News: उचाना गांव के खेल मैदान घुसा गांव का पानी, खंभों में आया करंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The village's water entered the playground of Uchana village, electricity came in the poles
उचाना गांव के खेल मैदान में जमा बारिश का पानी
करनाल। शहर के वार्ड-20 के उचाना गांव के खेल मैदान में बारिश व खेतों का पानी घुसने से यहां खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। मैदान में खेतों से ओवरफ्लो होकर पानी आने से यहां लगे बिजली के खंभों में भी करंट आ गया है। इससे यहां किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। खिलाड़ियों का कहना है कि मैदान की इस स्थिति के कारण वह यहां न तो अभ्यास कर पा रहे है और न ही मैदान के अंदर ही जा सकते।
विज्ञापन

कई दिन से अभ्यास न कर पाने से नाराज खिलाड़ियों ने रविवार को खेल मैदान के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। उन्होंने खेल विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान कराया जाए। खेल मैदान से पानी निकाल कर खिलाड़ियों को यहां अभ्यास करने का मौका दिया जाए। फुटबॉल कोच अनुज, खिलाड़ी सोनम, नमृता, अशिमा, प्रिया, अनिका, वीर, संदीप, विकास, राहुल, अमित, मनीष ने आरोप लगाया कि मैदान में पानी पूर्व पार्षद के खेतों से आ रहा है। बारिश का सारा पानी मैदान के अंदर आ जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कीचड़ में खिलाड़ी फिसल कर गिर जाते हैं। वहीं मैदान में खड़े बिजली पोल भी हादसों को न्यौता दे रहे हैं, बारिश के पानी के कारण इनमें हर समय करंट रहता है। किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए खेल विभाग व प्रशासन के अधिकारियों को जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाना होगा ताकि खिलाड़ियों की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



शौचालय व पीने के पानी की नहीं सुविधा
खिलाड़ियों का आरोप है कि यहां के खेल मैदान में पीने के पानी की सुविधा भी नहीं है। अभ्यास के समय लघुशंका लगने पर खिलाड़ियों को शौचालय की सुविधा न होने के कारण परेशानी होती है। खिलाड़ियों का कहना है कि इन दोनों समस्याओं का भी समाधान जल्द से जल्द कराया जाए।


खिलाड़ियों की समस्या को नगर निगम की बैठक रखा गया है। बहुत जल्द इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। खेल मैदान से पानी की निकासी का उचित का प्रबंध कराया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ा। खेल मैदान का निर्माण कार्य तय मापदंडों के आधार पर सही तरीके से नहीं कराया गया है इस कारण से यह समस्या आ रही है। - सुधीर यादव, नगर पार्षद, वार्ड-20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed