फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The venue of the resolution camp was changed, and the complainants were lost.

Karnal News: समाधान शिविर की जगह बदली, भटके फरियादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The venue of the resolution camp was changed, and the complainants were lost.
लघु सचिवालय के सभागार में समस्या सुनते एसडीएम प्रदीप कुमार। सूचना विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। लघु सचिवालय में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस बार फिर बिना पूर्व सूचना के शिविर के स्थान में बदलाव कर दिया, इस कारण कई फरियादियों को शिविर स्थल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं शिविर में पीपीपी, गंदगी, बिजली बिल और पेंशन संबंधित शिकायतें आईं।

आमतौर पर समाधान शिविर लघु सचिवालय के प्रथम तल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया जाता रहा है लेकिन इस बार इसे दूसरे तल पर एनआईसी के कॉन्फ्रेंस रूम में लगाया गया। स्थान परिवर्तन की स्पष्ट सूचना कई लोगों तक समय पर नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते फरियादी पहले पुराने स्थान पर पहुंचे और बाद में पूछताछ कर एनआईसी कक्ष तक पहुंचे।
विज्ञापन


शिविर में एसडीएम प्रदीप कुमार ने स्वयं बैठकर समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य एक ही छत के नीचे नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें और तय समय सीमा में निपटारा सुनिश्चित करें। लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतकर्ता को संतुष्ट करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमंडल स्तर पर भी लगे शिविर

करनाल मुख्यालय पर आयोजित शिविर में सात शिकायतें प्राप्त हुईं, जबकि नीलोखेड़ी में तीन, घरौंडा व असंध में एक-एक शिकायत दर्ज की गई। सभी मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।

करनाल में आई शिकायतें-

- वीर सैन- बिजली बिल संबंधी समस्या।

- सचिन कुमार - विवाह प्रमाणपत्र जारी न होने की शिकायत।

- सुरेश कुमार- पुलिस विभाग से जुड़ा मामला।

- प्रवेश अरोड़ा- अतिक्रमण हटाने की मांग।

-सतबीर सिंह- पार्क में गंदगी की शिकायत।

-सोनू शर्मा- पंचायत विभाग से संबंधित समस्या।

-सुनील पंवार- परिवार पहचान पत्र में त्रुटि।

-महेंद्र सिंह- परिवार पहचान पत्र में आयु सत्यापन।

-स्मृति देवी- राशन कार्ड समस्या।

-पूरन-परिवार पहचान पत्र में आयु संबंधी त्रुटि।

- उषा-राशन कार्ड से संबंधित शिकायत।

- धर्म- बिजली मीटर से संबंधित समस्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed